*ग्राम बिरेतरा में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का विधायक रंजना साहू के मुख्य अतिथि में हुआ शुभारंभ* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ग्राम बिरेतरा में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का विधायक रंजना साहू के मुख्य अतिथि में हुआ शुभारंभ*

 *खिलाड़ी और उसकी प्रतिभा का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है कबड्डी में : रंजना साहू*



*खेल में हमारी परंपरा का अमूल्य खजाना है कबड्डी : चेतन हिंदूजा*



*ग्राम बिरेतरा में राज्य स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का विधायक रंजना साहू के मुख्य अतिथि में हुआ शुभारंभ*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


धमतरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिरेतरा में युवा विकास मंच के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू की गरिमामई उपस्थिति में हुआ। सर्वप्रथम विधायक एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों के द्वारा इष्ट देव की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ दो टीमों के मध्य टाश करा कर खेल का प्रारंभ किया गया। विधायक श्रीमती साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहां की कबड्डी हमारी प्राचीन खेल है, इस खेल में खिलाड़ी और उसकी प्रतिभा के मध्य अद्भुत दृश्य दिखाई कबड्डी में देता है। साथ ही कबड्डी के खेल से शरीर स्वास्थ्य एवं मजबूत रहता है। यह खेल दो टीमों के मध्य तो खेला जाता है किंतु खिलाड़ियों का मनोबल एवं उनके खेल का प्रदर्शन ही उसे जीतने के लिए प्रेरित करता है। हार जीत के इस खेल में एक टीम जीतती है तो दूसरी हारती है, परंतु हारने वाली टीम अगली बार दृढ़ संकल्पित होकर अपने खेल में सुधार करते हुए बड़े ही दमखम के साथ पुनः कबड्डी के मैदान में जब वह आते हैं तो जीत का परचम लहरा कर आगे बढ़ते हैं। विधायक ने समस्त प्रतिभागी टीमों को जीत की अग्रिम बधाई दिए।



कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने कहा कि कबड्डी की प्रतियोगिताएं हमारे युवाओं को परिपक्व एवं मजबूत बनाने की अनमोल पहल है, जिससे वह निरंतर अपने खेल के प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चेतन हिंदूजा ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारी परंपरा का अमूल्य खजाना है, जिसमें युवाओं का जोश उत्साह दिखाई देता है, इस खेल में जो टीम एक साथ मिलकर प्रदर्शन करते हुए एकजुट होकर खेल दिखाते हैं वही टीम विजई होती है। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने कहा कि कबड्डी का खेल को प्राचीन धरोहर हैं, यह खेल अब धीरे-धीरे विभिन्न स्थानों का प्रतियोगिता के रूप में इस खेल कि परंपरा को बनाए हुए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू ने  जीत के लिए सतत प्रयत्न एवं अच्छे प्रदर्शन की बात कही।

 इस अवसर पर युवा विकास मंच के द्वारा कबड्डी खेल के लिए विधायक जी से मेट की मांग रखी जिस पर विधायक रंजना साहू ने विधायक निधि से मैट प्रदान करने की घोषणा किए।

 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद सरिता आसाई, डीपेंद्र साहू, जय हिंदुजा, मंडल महामंत्री अमर राव, वीरेंद्र साहू, दौलत वाधवानी, भागवत साहू, राकेश साहू, फ़लेश साहू, कुलेश सोनी, केशव साहू, सरपंच उषा भीखम साहू, उपसरपंच डॉ विनेश्वर् साहू, अजीत साहू, मुरहा साहू, शिवनारायण साहू, गुहन यादव, शरद साहू, ग्राम पटेल सिरासिंग, चितेरी लाल साहू, अलख राम सेन, पारथ साहू, नरेन्द्र साहू, घनश्याम साहू, नूतन साहू, अंजोर धुरुव, मुकेश साहू, युवा विकास मंच के अध्यक्ष उत्तम साहू, ,कंसु साहू, खीलु साहू, छबिल साहू, सुशील साहू, गोपी साहू, चंदमणि साहू,  खेमराज साहू मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads