*सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली का ब्लॉक आरंग में जगह जगह स्वागत* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली का ब्लॉक आरंग में जगह जगह स्वागत*

 *सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली का ब्लॉक आरंग में जगह जगह स्वागत* 



आरंग

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा सात  सूत्रीय मांगों को लेकर अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र के नेतृत्व में 27 सितंबर सोमवार को प्रदेश स्तरीय सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली निकाली जा रही हैं जो गुरु घासीदास प्लाजा अमापारा रायपुर से निकलकर गिरौदपुरी धाम में समापन होगी।  गुरु घासीदास प्लाजा आमापारा रायपुर से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक, मोवा,विधानसभा ,मंदिर हसौद, बाराडेराधाम ,चंदखुरी, सेमरिया ,दोंदे,खरोरा, फिर 11:00 बजे पहुचने पर भैंसा मे भोजराम मनहरे प्रदेश सचिव प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में तथा गणेशराम मिरी ब्लॉक अध्यक्ष वरिष्ठ, गिरीश चंद्र गायकवाड ब्लॉक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, शेखर नारंग, मनमोहन कोठारी, गुरुचरण मिरी, संतोष  धृतलहरें, सुरेश राय, नरोत्तम बंजारे, प्रतीक टोडरे सचिन डहरिया व ब्लॉक आरंग के युवाओं व सतनामी समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा सतनाम भवन बस स्टैंड भैंसा में भव्य आतिशबाजी के साथ  गुरु घासीदास बाबा जी के मंगल आरती कर स्वागत किया जाएगा। इसी तरह आरंग ब्लॉक के अलग-अलग परिक्षेत्रों में जहां से रैली गुजरेगी वहाँ- वहाँ स्वागत की रूपरेखा बनाई गई है । मंदिर हसौद मे -ईश्वर जोगलेकर, जितेंद्र चतुर्वेदी, सुजीत गिधौडे, सुरेश कुर्रे, बाराडेरा में- संतोष कोसरिया ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,नारायण कुर्रे, प्रशांत कुर्रे, प्रेम शंकर यादव ,जोगेश्वर कुर्रे, चंदखुरी में- विजय डहरिया, डागेश्वर भारती, विनोद चेलक, हरि बघेल, आसाराम नवरंगे, योगेश वंदे ,वेदप्रकाश माहेश्वरी, सेमरिया में -मनीष सारंग व साथी, खपरीपुरी धाम में-  सुनील ,साधराम भैंसमुड़ी में-गंगाधर बंजारे, भागवत बंजारे, उदल मारकंडे ,भंडारपुरी धाम में श्रीमती दामिनी तेज सिंह डहरिया सरपंच भंडारपुरी, अनूप डहरिया, मुकेश टंडन, पवित बंजारे के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा । भोजराम मनहरे ने  बताया कि सतनामी समाज सात सूत्रीय मांगों को लेकर बाईक रैली निकालने जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से बलौदाबाजार भाटापारा जिला जो गुरु घासीदास बाबा जी व गुरुवंशजों का जन्मस्थली तथा कर्मभूमि  हैं जहां लाखों करोड़ों अनुयायियों की भावना व आस्था का सम्मान करते हुए बलौदाबाजार भाटापारा जिला को "गुरु घासीदास" जिला नामकरण करने तथा जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण तथा सीधी भर्ती व पदोन्नति में आरक्षण शीघ्रता से लागू करने , नवीन विधानसभा भवन को छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी के नाम पर यथावत रखने छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण शराब बंदी कर नशा मुक्त राज्य घोषित करने ,अनुसूचित जाति विशेष कंपोनेंट की राशि को अनुसूचित जाति  के विकास में ही खर्च करने, गिरौदपुरी में गुरु शिक्षा संस्थान एवं गिरौदपुरीधाम का समन्वित विकास करने, सभी जिला मुख्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रावास खोलने एवं छात्रवृत्ति की आय सीमा को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक सतनाम संदेश यात्रा बाइक रैली निकाली जा रही है। जहां बलौदाबाजार भाटापारा जिला पहुंचने पर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads