*अंगना में शिक्षा के अंतर्गत गुखेरा की महिलाए का प्रशिक्षण*
*अंगना में शिक्षा के अंतर्गत गुखेरा की महिलाए का प्रशिक्षण*
*आरंग--
आरंग विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गुखेरा में माता उन्मुखीकरण योजना अंतर्गत अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा पहली से तीसरी तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के माताओं ने भाग लिया और प्रशिक्षित हुए।
*कोरोना काल में हुए शिक्षा की क्षति की पूर्ति करने के उद्देश्य से शासन द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उन्हीं में से एक अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को उनके घरों में माताओं से भी सीखने सिखाने का उचित वातावरण निर्मित करते हुए विविध गतिविधियों द्वारा बच्चों को अध्ययन अध्यापन कराने की योजना विकसित किया गया है।
अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत चित्रों पर बातचीत, कहानी, कविता सुनाना, खेल-खेल में सीखों, आदि अनेक रोचक गतिविधियों के द्वारा बच्चों को सीखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है जिसमे मुख्य भूमिका में माताओं को स्थान प्रदान किया गया है।
माताओं को प्रशिक्षण देते हुए मुख्य श्रीमती नीता कन्नौजे ने विविध गतिविधियों पर गहनता से प्रकाश डालते हुए माताओं को अपने बच्चों के शिक्षा के प्रति अपनी सक्रिय सहभागिता दिखा कर जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी में सहायक प्रशिक्षक नोहर यादव द्वारा भी माताओं को इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को अवगत कराते हुए नए शिक्षा नीति के फलस्वरूप शिक्षा में होने जा रहे परिवर्तनों के बारे में बताया गया।शिक्षको ने माताओ के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें प्रश्नमंच में नीलम चौहान,सीमा कुर्रे, गुब्बरा फुलाओ में सुधा बंजारे,लीला यादव,बिंदी लगाओ में सीमा कुर्रे,सुधा बंजारे,चम्मच दौड़ मे प्रेमिन करकेल,सीमा कुर्रे,कुर्सी दौड़ मे वैजंती यादव ,सरिता करकेल विजयी रहे विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा पुरुस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में माताओं के साथ - साथ संस्था के शिक्षक रामनारायण कन्नौजे नीता कन्नौजे नोहर यादव फगेन्द्र लोधी,रसोइया श्री मती डिगेश्वरी यादव बिसाहिन निषादआंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य अनेक महिला पालक सदस्य उपस्थित थेउक्त जानकारी हरीश दीवान संकुल समन्यवक ने दी।



