आदिवासी अमात गोंड़ समाज बिन्द्रानवागढ़-छुरा राज के अंतर्गत मड़ेली सर्कल का नवाखाई -मिलन समारोह
आदिवासी अमात गोंड़ समाज बिन्द्रानवागढ़-छुरा राज के अंतर्गत मड़ेली सर्कल का नवाखाई -मिलन समारोह
तेजस्वी यादव/छुरा
रानीपरतेवा के बस स्टैंड के पास अटल चौक में आयोजित आदिवासी अमात गोंड़ समाज बिन्द्रानवागढ़-छुरा राज के अंतर्गत मड़ेली सर्कल का नवाखाई -मिलन समारोह आज विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया । नवाखाई मिलन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि- माननीय चुन्नीलाल साहू जी, सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र , कार्यक्रम के अध्यक्ष -माननीय कुमार ओंकार शाह जी , पूर्व विधायक विन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र व अध्यक्ष केन्द्रीय अमात गोंड़ समाज विन्द्रानवागढ़ विशिष्ट अतिथि -माननीया तोकेश्वरी मांझी -अध्यक्ष ,जनपद पंचायत छुरा ,सर्कल के संरक्षक व पूर्व सरपंच -माननीय रामप्रसाद शांडिल्य जी, सर्कल अध्यक्ष -माननीय टंकेश्वर मरकाम जी, उपाध्यक्ष-माननीय बुधराम मरकाम जी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष -माननीय छत्तरसिंह ठाकुर जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष -माननीय संदीप पाण्डेय जी एवं रानीपरतेवा की सरपंच- माननीया -आसबाई ध्रुव जी का आदिवासी अमात समाज के लोगों एवं ग्रामवासियों द्वारा आतिशबाजी व ढोल ढमाके सह नृत्यों के साथ जोरदार स्वागत किया गया । हीराबतर के गोंडवाना नृत्य दल की प्रस्तुति इसमें प्रशंसनीय भूमिका निभाई । मंच में पहुंचते ही अतिथियों का आदिवासी महिलाओं के द्वारा परंपरा अनुसार पैर धुलाकर व आरती उतारते हुए ससम्मान चंदन-बंदन लगाकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत गरियाबंद के सदस्य द्वय सम्माननीय रोहित साहू जी ,सम्माननीय चन्द्रशेखर साहू जी ,जनपद सभापति थानेश्वर कंवर जी एवं भाजपा नेत्री कौशिल्या ठाकुर जी की भी उपस्थिति रही । कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा आदिवासियों के कुलदेवता बड़ादेव का पूजन अर्चन किया गया । अतिथियों के स्वागत में प्रधानाचार्य हिमेश राजपूत के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर रानीपरतेवा की बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया । स्वागत के क्रम में ही आदिवासी अमात समाज के पदाधिकारी व महिलाओं तथा गांव के गणमान्य नागरिकों द्वारा अतिथियों का पुष्पाहार व गुलाल से स्वागत किया गया । कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों को सुनने व देखने श्रोताओं एवं दर्शकों की खासी भीड़ रही । पूरा पंडाल परिसर दर्शकों व श्रोताओं से खचाखच भरा था । आदिवासी अमात समाज के संरक्षक रामप्रसाद शांडिल्य जी द्वारा अभिनंदन पत्र सह मांगपत्र का वाचन किया गया । उद्बोधन के दौर में कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय ओंकार शाह जी द्वारा समाज के विकास और एकता पर प्रकाश डाला गया उसी प्रकार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय चुन्नीलाल साहू जी ने शाह जी के बातों का पूर्ण रुप से समर्थन करते हुए श्रोताओं व दर्शकों को छत्तीसगढ़ी शैली में खूब गुदगुदाया । उन्होंने कहा कि धर्मांतरण वर्तमान में इस क्षेत्र की सबसे बड़ी व ज्वलंत समस्या है , उन्होंने नाम लिए बिना धर्म विशेष के प्रति अपनी नाराज़गी जाहिर की और कहा कि उनका ये कुत्सित प्रयास कभी सफल नहीं होगा न हम करने देंगे । उन्होंने माननीय ओंकार शाह जी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह आज ही विन्द्रानवागढ़ क्षेत्र से तीन परिवारों को धर्मांतरण से मुक्त करवाया है ।अंत में सर्कल अध्यक्ष टंकेश्वर मरकाम जी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया । आदिवासी अमात गोंड़ समाज द्वारा नवाखाई स्वरूप अतिथियों के लिए मिष्ठान्न एवं भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी , जिसका अतिथियों ने समाज के लोगों एवं गणमान्य लोगों के संग एकसाथ बैठकर लुत्फ उठाया । अमात गोंड़ समाज द्वारा रात्रि कालीन रंगारंग कार्यक्रम भी रखा था जिसका ग्रामवासियों ने भरपूर लाभ उठाया । अतिथियों के स्वागत करने वालों में संरक्षक रामप्रसाद शांडिल्य, अध्यक्ष टंकेश्वर मरकाम ,प्राचार्य महेंद्र मरकाम,कंवल सिंह मरकाम, पूर्व सरपंच निरंजनी नेताम, गोवर्धन मरकाम,देव मरकाम, बन्धु नागेश,प्रभा मरकाम,उदेराम मरकाम, भोपाल सिंह मरकाम,वेदसिंह मरकाम,पीलादाऊ, कन्हैया,रुपराय,तोरण, शिव कुमार,गणपत मरकाम, कुमारी बाई रामू राम मरकाम ,लिकेश्वरी,रामेश्वरी मरकाम,तिलकराम,चम्मन,राजेश्वरी,सुमीत,केजाबाई,कामीन,जैनाबाद,दुर्गीन,नेशरी,हिरदेराम,राजू मरकाम, तरुण, निर्मला,कामीन, राजेश्वरी मरकाम,तामेश्वर मरकाम, ग्राम पटेल साधू राम निषाद,प्रधान पाठक थानेश्वर निर्मलकर, कन्हैया निषाद,मितेश्वर साहू,खिलेन्द्री परस,हिरदे राम विश्वकर्मा,हिरागीर गोस्वामी, धनसाय निषाद,सोमन यदु, कुमारी सहिस, हिमेश राजपूत,लखन साहू,सोनसाय निषाद, जयराम साहू,जीवन साहू,बिरादर सेन, बलराम विश्वकर्मा, रघुनाथ साहू,बुधारु निषाद,भगत सिन्हा,परसू राम साहू,बिसौहा साहू, यशवंत कोटवार, मनहरन साहू, रुपसिंह सिन्हा, नारायण साहू,दुखूराम बघेल, संतोष ध्रुव,बिसौहा निषाद सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं ।

