*उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नगरनिगम महापौर श्री विजय देवांगन ने प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नगरनिगम महापौर श्री विजय देवांगन ने प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित*

*उत्कृष्ट कार्य करने वालों को नगरनिगम महापौर श्री विजय देवांगन ने प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित* 



 जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 



23 सितम्बर 2021/ शासन की मंशानुरुप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना/डॉ.खुबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहयता योजनांतर्गत जिले में 15 से 30 सितम्बर तक आयुष्मान भारत पखवाडा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला अस्पताल धमतरी सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुजरा, भखारा, कुरुद, मगरलोड, नगरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महापौर, नगरनिगम धमतरी श्री विजय कुमार देवांगन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे ने बताया कि डॉ. रोशन उपध्याय को बेहतर उपचार प्रदाय करने और न्युन शिकायत, जिला अस्पताल के कियोस्क ऑपरेटर श्री शुभम प्रियांक यादव, आयुष्मान मित्र श्री बिन्देश्वर लाल निषाद को अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। इसी तरह च्वाइस सेंटर धमतरी के श्री अवनीश राय, मंदरौद के श्री टेकेश्वर चन्द्रकर, मगरलोड के श्री रेखराज साहू और च्वाईस सेंटर फरसियां के श्री पुनेश्वर साहू को अधिक आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। गौरतलब है कि उक्त सभी को कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.तुर्रे के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महापौर द्वारा दस वृद्ध महिला/पुरुष कुष्ठ रोगियों, 16 अन्य बीपीएल/एपीएल के पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। साथ ही छूटे हुए शेष हितग्राहियों को 30 सितंबर तक नजदीकी च्वाइस सेंटर में जाकर आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराने तथा जिले के सभी नागरिकों को योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में नगरनिगम पार्षद सहित सिविल सर्जन डॉ. एस.एम.एम.मुर्ति, वरिष्ठ शिशु रोग विशेष ज्ञ डॉ.बी.के.साहू,  इत्यादि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads