*छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की बैठक कृषि उपज मंडी में किसान नेता घना राम साहू के अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित किया*
*छत्तीसगढ़ किसान यूनियन की बैठक कृषि उपज मंडी में किसान नेता घना राम साहू के अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित किया*
जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी
राजीम में किसान महापंचायत में अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में शामिल होने पर विचार किया गया--केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी कानून को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन 10 महीना पूरा होने पर जिसमें अभी तक 650 से अधिक किसानों ने अपनी कुर्बानी दिया है तीनों कृषि कानून रद्द करने व सभी कृषि फसलों के न्यूनतम फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की कानूनी गारंटी बनाने की मांग को लेकर 28 सितंबर दिन मंगलवार 2021 समय 12 बजे कृषि उपज मंडी राजीम में राज्य स्तरीय किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें शामिल होना हम सभी किसानों का कर्तव्य है इसलिए प्रत्येक गांव के किसानों को अपनी स्वयं की गाड़ी लगा कर निश्चित रूप से जाना चाहिए यह आह्वान किसान यूनियन द्वारा किया गया।
2--1 नवंबर से किसानों की धान खरीदी की घोषणा मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किए जाने की मांग पर विचार किया गया।
3--किसानों की संपूर्ण उपज की खरीदी छत्तीसगढ़ शासन को खरीदने हेतु मांग पर विचार किया गया।
4--कृषि उपज मंडी में बारहमासी किसानों की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जावे एवं उससे कम दर पर बोली नहीं लगाने की मांग।
5--अगली रबी फसल हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यदि बांधों के माध्यम से पानी दिया जाता है तो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की संपूर्ण उपज को समर्थन मूल्य में खरीद ने की घोषणा किया जावे तत्पश्चात ही रवि फसल हेतु बांधों से पानी दिया जावे।
6--अल्प वर्षा के कारण किसानों की फसलों की क्षतिपूर्ति राशि शासन द्वारा दिया जावे।
7--समय अघोषित बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग पर विचार किया गया।
8---किसानों की खरीदी की राशि राज्य सरकार द्वारा अंतर की राशि को धान खरीदी के साथ एक साथ दिए जावे।
9---किसानों का कृषि मोटर पंप का बिजली बिल माफ किया जावे।
10--शासन प्रशासन द्वारा खाद की कालाबाजारी एवं अमानक कृषि दवाइयों पर तत्काल रोक लगाई जावे एवं आगामी फसल के लिए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जावे।
11--आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसल नुकसान से बचाने हेतु शासन द्वारा आवारा पशुओं का व्यवस्थापन किया जावे।
12--छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषक पेंशन योजना लागू किया जाए।
उपरोक्त मांगों पर विचार किया गया और आगामी समय पर इन मांगों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने का निर्णय किसानों द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।
किसानों की उपस्थिति-----घनाराम साहू ,महावीर साहू, पुष्कल कुमार साहू, हनुमान सिन्हा ,राम निहोरा निषाद, पलाद हिरवानी, देव नारायण साहू, रविशंकर साहू, महिपाल साहू, दीनदयाल साहू, पूरन साहू।
