कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कार्यशाला आयोजित
कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कार्यशाला आयोजित
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें रावतभाटा बंजारी बिरगांव सरोरा भनपुरी कुर्ला के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एवं मितानिन सम्मिलित हुए कोविड-19 की तीसरी लहर के खतरे को ध्यान में रखते हुए बच्चों एवं अन्य लोगों को किस तरह से बचाया जा सके ताकि मामला गंभीर ना हो ।
इस समस्या से बचने के लिए संस्था द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिन को इस संकट से कैसे निपटा जाए एवं एवं किस कंडीशन में किसी भी मरीज को हॉस्पिटल में एडमिट किया जाए इसके लिए क्या क्या सावधानियां बरतनी हैं उसकी जानकारी दी गई पेशेंट के द्वारा क्या क्या लापरवाही के कारण गंभीर अवस्था का सामना करना पड़ता है उसकी भी जानकारी दी गई एवं बचाव के तरीके के रूप में एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक कार्य किया चेतना चाइल्ड यह प्रशिक्षण डॉक्टर प्रियदर्शन जी के द्वारा दिया गया एवं इस आयोजन में कुंती कौशल एवं शशिप्रभा साहू का सराहनीय योगदान रहा।


