*देमार के कान्हा चॉइस सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी जी का मनाया गया जन्मदिन,हितग्राहियों को डीपेंद्र साहू ने वितरित किये आयुष्मान भारत कार्ड*
*देमार के कान्हा चॉइस सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी जी का मनाया गया जन्मदिन,हितग्राहियों को डीपेंद्र साहू ने वितरित किये आयुष्मान भारत कार्ड*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
देश को पहली बार ऐसा मजबूत नेतृत्व मिला है जिनकी उपस्थिति में लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान तलाशने की जरूरत नहीं पड़ती है। ऐसे में जब भी किसी तरह की खुशी का मौका मिलता है तो लोग उस नेतृत्व का जयकारा लगाने से खुद को नहीं रोक पाते। हम बात कर रहे हैं इस सदी के असली महानायक के रुप में हर वर्ग के पसंदीदा नेतृत्व नरेंद्र दामोदरदास मोदी का। उकत बाते विधायक प्रतिनिधी डीपेंद्र साहू कहीं। उन्होने आगे कहा कि इसकी बानगी तब देखने को मिलती है जब लोग किसी भी ऐसे अवसर को नहीं गंवाना चाहते, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और आम गरीब किसान के प्रति प्रतिबद्धता उद्वेलित हो।
विगत दिनों 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ऐसे ही उनके अपने समर्थकों ने समीपस्थ ग्राम देमार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें केक कट कर सबका मुंह मीठा किया गया, तो दूसरी ओर केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के कार्ड हितग्राहियों को सौंपे गए। ग्राम देमार के आसपास के गांव से आए समर्थकों का तांता लगा हुआ था।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड का वितरण और शुभारंभ ग्राम देमार में श्रीमान डीपेंद्र साहू जी विधायक प्रतिनिधी एंव स्काउट गाइड धमतरी अध्यक्ष , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश साहू जी के कर कमलों द्वारा ग्राम देमार में आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के समय सरपंच शीतल मीनपाल, उपसरपंच संजय साहू ,पूर्व उपसरपंच बसंत मीनपाल, राजू मीनपाल, राहूल मीनपाल, सुरेश साहू, सुरेंद्र चौरे ,भूपेंद्र साहू ,पंचगन टोपेंद्र साहू जी , भुनेश्वर निर्मलकर ,कान्हा सीएससी से जीवन साहू, मिलाप चौरे, संपत चौरे सहित ग्राम देमार के माताओं बहनों का उपस्थिति इस कार्यक्रम में हुआ।


