*"अंगना म शिक्षा" के अंतर्गत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन सह प्रशिक्षण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*"अंगना म शिक्षा" के अंतर्गत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन सह प्रशिक्षण*

 *"अंगना म शिक्षा" के अंतर्गत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन सह प्रशिक्षण* 



*आरंग--

-शुक्रवार को शासकीय  प्राथमिक शाला खमतराई, संकुल केन्द्र खमतराई में कक्षा 1ली,2री एवं 3 री के पालकगणोंं में छात्र-छात्राओं  की माताओं को  आमंत्रित किया गया। जिसमें "अंगना म शिक्षा" के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं खेल के माध्यम से प्रशिक्षण एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन कर  प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया ।इस अवसर पर संस्था प्रमुख नरसिंग दास मानिकपुरी, संकुल समन्वयक हरीश दीवान, शिक्षिका कौशिल्या दीवान एवं अर्चना शर्मा द्वारा अंगना म शिक्षा विषय पर प्रकाश डाला ।  सभी ने महिला शक्ति को नमन करते हुए उनका स्वागत किया एवम जानकारी दी की शैक्षिक संदर्भ को लिए हुवे शासन की महत्वपूर्ण योजना है एवं प्रशिक्षण देते हुवे अर्चना शर्मा एवं कौशिल्या दीवान ने कहा कि अंगना में शिक्षा के माध्यम से बहुत ही सरल तरीके से बच्चों को सिखाया जा सकता है।






 उन्होंने गृह खाद्य सामग्री का उपयोग करते हुए जोड़ना , घटानाऔर वर्गीकरण ,रंग पहचान जैसी गतिविधियों को करके दिखाया। साथ स्थानीय खेल बिल्लस, लूडो , सांप सीढ़ी के माध्यम से भी प्रभावी तरीके से घर पर ही छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाने की विधि बतलाई जिससे महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया  इस अवसर पर बच्चों को हिंदी कौशल के अंतर्गत अखबार वाचन एवं कहानी वाचन गतिविधियां भी  कराई गई कार्यक्रम में  श्रीमती सुनिता साहू,धनेश्वरी,गांधारीसाहू,यामिनी,नन्दे लहरी,पुनौतीन यादव ,निर्मला, हेमेश्वरी,भारती,हीरा,निर्मला साहू,पार्वती ,ललिता ,निर्मलाबाई,कुंती , ठगिया बाई ,हितेश समेत कौशिल्या दीवान,अर्चना शर्मा, भूषण जलक्षत्री,शिक्षकगण समेत प्र.पा. नरसिंग दास मानिकपुरी एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान जी एवम हितेश साहू उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शिक्षक भूषण जलछत्री ने दी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads