*नशे के सौदागर के खिलाफ अभियान जारी,कूँरा में करीब पैंतीस हजार कीमत का गाजा जप्त,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नशे के सौदागर के खिलाफ अभियान जारी,कूँरा में करीब पैंतीस हजार कीमत का गाजा जप्त,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

 *नशे के सौदागर के खिलाफ अभियान जारी,कूँरा में करीब पैंतीस हजार कीमत का गाजा जप्त,आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*



   सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

पुलिस थाना धरसीवां की कमान संभालने के बाद टीआई के के वाजपेयी द्वारा नशे के सौदागरो के खिलाफ शुरू किया गया अभियान जारी है पुलिस ने मंगलवार दोपहर कूँरा में दबिश देकर करीब पैंतीस हजार रुपये कीमत के गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

   जानकारी के मुताबिक तरह तरह की नशीली गोलियों शीरप गांजा अवैध शराब के चलते भविष्य बर्बाद हो रहा है और अपराधों से जुड़ रहा है इसी को देखते है टीआई केके वाजपेयी ने देश की जड़ों को खोखला करने वाले मादक पदार्थो के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया है दो दिन पहले ही नशे की गोलियां बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब कूँरा में 3.350 किलो ग्राम गांजा के साथ आरोपी पुनीत कुमार पिता खोरबाहरा साहू उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत कार्यवाही की है आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads