समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) का धरसीवा विधायक ने किया भव्य शुभारंभ
समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) का धरसीवा विधायक ने किया भव्य शुभारंभ
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन " बिहान " अंतर्गत रायपुर जिले के विकासखंड धरसीवां में कल्पतरु मल्टी यूटिलिटी सेंटर सेरीखेड़ी में स्थापित किया गया है ,जिसका शुभारंभ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर धरसीवां विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई कार्यक्रम के दौरान सितंबर अक्टूबर माह का ट्रेनिंग कैलेंडर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग किट का वितरण कर सक्रिय महिलाओ का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद अपने क्षेत्र वासियों की तरफ से ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने प्रदेश में पहले मेरे विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत शैरी खेड़ी को चुना है इससे ना केवल महिलाएं प्रशिक्षित होगी बल्कि महिलाओं को एक रोजगार प्राप्त होगा और जो मुख्यमंत्री जी का उद्देश है कि महिलाएं सशक्त हो इससे पूर्ण रूप से महिलाएं सशक्त होंगी जिससे कि ना कि केवल घर में बल्कि उनका समाज में भी वर्चस्व बढ़ेगा।
इस कार्यक्रम में मॉडल क्लस्टर संगठन के EC सदस्य , सभी कम्युनिटी कैडर , ग्राम संगठन के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बिहान के राज्य कार्यालय से श्री निर्मल चंद्र प्रसाद एवं डी एम एम के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।






