आंचलिक खबर
नगर के शीतला माता मन्दिर में शारदीय नवरात्रि में 384 मनोकामना प्रज्वलित ज्योति कलस का हुआ विसर्जन
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021
Edit
नगर के शीतला माता मन्दिर में शारदीय नवरात्रि में 384 मनोकामना प्रज्वलित ज्योति कलस का हुआ विसर्जन
गरियाबन्द,
जिला गरियाबंद में स्तिथ शीतला माता मन्दिर में शारदीय नवरात्रि में 384 मनोकामना प्रज्वलित ज्योति कलस का विसर्जन श्रद्धालुओं ने उत्साह उमंग विधि विधान से पूजा पाठ कर किया गया।
पार्षद रितीक सिन्हा ने बतलाया गुरूवार को शीतला माता मंदिर में ज्योति जवारा का प्रति वर्ष की भांति जवारा विसर्जन में जस गीत, सेवा, आरती, पूजा-पाठ के साथ ज्योत-जंवारा का विसर्जन देवानी तालाब में बैगा द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ के पश्चात किया गया है। जहां ज्योति जवारा विसर्जन में श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी।
Previous article
Next article