*लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों और पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि,काले कानूनों की वापसी तक जारी रहेगी आन्दोलन* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों और पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि,काले कानूनों की वापसी तक जारी रहेगी आन्दोलन*

 *लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों और पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि,काले कानूनों की वापसी तक जारी रहेगी आन्दोलन* 



 राजिम

3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसान, कृषि और आम उपभोक्ता विरोधी तथा बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाली  कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा प्रर्दशन किया गया था जहां से वापस लौट रहे किसानों के ऊपर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा जानबूझकर गाड़ी चढ़ाकर किसानों को रौंद दिया जिसमें चार किसान और एक पत्रकार की मृत्यु हो गया था। इस घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के देशव्यापी आह्वान पर पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक राजिम में  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 


अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सदस्यों ने पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक के चारो ओर मोमबत्ती प्रज्वलित कर दो मिनट मौन धारण कर शहीदों  को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन लाल साहू, राज्य सचिव तेजराम विद्रोही, उत्तम कुमार, ललित कुमार, कॉमरेड संतोषी, भारती, मोहन लाल, जालम साहू, नवली साहू, शोभान साहू, सुखीराम साहू, डोमन यादव आदि उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads