*सरस्वती सम्मान से सम्मानित हुऐ राजिम नगर के शिक्षक सागर शर्मा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सरस्वती सम्मान से सम्मानित हुऐ राजिम नगर के शिक्षक सागर शर्मा*

 *सरस्वती सम्मान से सम्मानित हुऐ राजिम नगर के शिक्षक सागर शर्मा*



राजिम

राजधानी रायपुर के आनंद वाचनालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक, साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच द्वारा आयोजित गरिमामयी सम्मान समारोह में राजिम के पंडित रामबिशाल पान्डेय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सागर शर्मा को सरस्वती सम्मान 2021 से समादृत किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा जी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से रचनाकारों से आव्हान किया कि वे देश को तोड़नेवाली ताकतों के खिलाफ अपनी कलम चलाये।साहित्यकारों ने हमेशा ही सामाजिक समरसता व देश की एकता के लिये काम किया है।आज के दौर में साहित्यकारों को फिर देश को नया रास्ता दिखाना होगा कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ त्यागी ने की।विशेष अतिथि सुनील पांडेय,विनोद ओम प्रकाश गोयल,ज्योति शुक्ला, छत्रसिंह बच्छावत व उर्मिला देवी रही।

व्याख्याता एवं नवचेतना युवा मंच के संस्थापक सागर शर्मा, को यह सम्मान लेखन के क्षेत्र में जारी उनके अप्रतिम योगदान एवं लेखन की निरंतर साधना के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश परांते, सचिव मनीष अवस्थी, संयोजक शुभम साहू एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरों से पधारे शताधिक साहित्यकार उपस्थित रहे।

इस सम्मान हेतु सागर शर्मा को वक्ता मंच रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल सद्भभाव साहित्य समिति राजिम के सदस्य एवं नवचेतना युवा मंच के सदस्यगण तथा राजिम नगर के साहित्यकार,

 शिक्षक वर्ग , प्रबुद्धवर्ग , पत्रकारिता से जुड़े कलमकार व नगर वासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads