*'नगरी विकासखण्ड में गाँधी-शास्त्री जयन्ती पर संगोष्ठी आयोजित" - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*'नगरी विकासखण्ड में गाँधी-शास्त्री जयन्ती पर संगोष्ठी आयोजित"

 *'नगरी विकासखण्ड में गाँधी-शास्त्री जयन्ती पर संगोष्ठी आयोजित"



 जयलाल प्रजापति/नगरी-धमतरी /

 आदिवासी विकास खंड नगरी में  2 अक्टूबर 2021 को गाँधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित  की गयी | बी.आर.सी.प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किये गए संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 भावेश कुमार वट्टी थे | कार्यक्रम की अध्यक्षता विकासखड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के द्वारा की गयी |  कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथिगणों के द्वारा महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पित किया गया | संगोष्ठी कार्यक्रम में महात्मा गाँधी के आदर्शो तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श जीवन चरित्र पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये | 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 भावेश कुमार वट्टी ने उपस्थित बच्चो को महात्मा गाँधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शो को आत्मसात करने को कहा | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी.ई.ओ-नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने महात्मा गाँधी- लाल बहादुर शास्त्री के देश के प्रति त्याग और बलिदान को बताते हुए छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनो को श्रेष्ठ नागरिक के रूप में देश एवं समाज के हित में कार्य करने को प्रेरित किया | कार्यक्रम में  सहायक लोक अभियोजक यादव, अधिवक्ता जागेश सोलंकी, गुलाब भारती गोस्वामी, अभिषेक जैन,दूधेश्वर नाथ साहू, गायत्री बोदेले, जितेश्वरी साहू,हेमंत जांगड़े,लोचन साहू, अतुल ध्रुव, उमेश सोम, बी.आर.टंडन, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे |  कार्यक्रम में उपस्थितजनों के द्वारा कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया गया |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads