नगर के स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रो का नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने किया आत्मीय सम्मान,साफ श्रीफल भंेट कर जताया आभार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नगर के स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रो का नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने किया आत्मीय सम्मान,साफ श्रीफल भंेट कर जताया आभार

 नगर के स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रो का नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने किया आत्मीय सम्मान,साफ श्रीफल भंेट कर जताया आभार 



गरियाबंद - 

 अमृत महोत्सव के समापन एवं गांधी जंयती के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के 15 वृध्दजनो और 75 सफाई मित्रो (25 स्वच्छता दीदी एवं 50 सफाई कर्मियो) का साल श्रीफल भेंट कर आत्मीय सम्मान किया। इस दौरान कबाड़ से जुगाड़ से प्रदर्शनी लगाकर स्वच्छता संदेश देने वाले करीब 20 बच्चो का भी कार्यक्रम में सम्मान किया गया। नगर के सांस्कृति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, सभापति पदमा यादव, नीतू देवदास, पार्षद रितिक सिन्हा, प्रतिभा पटेल, विमला साहू, ज्योति साहनी, एल्डरमेन रमेश मेश्राम, हरीश ठक्कर, मुकेश रामटेके, छगन यादव भी मौजुद थे। 








इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। गांधी जी ने जो स्वच्छता का संदेश दिया था उसे आगे बढ़ाते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छता के दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे सफल बनाने वाले सफाईमित्रो का पूरा आज देश सम्मान कर रहा है। आज मुझे इस बात की खुशी है कि रोज सुबह शाम कड़ी मेहतन कर नगर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाईकर्मियो के सम्मान अवसर मिला है। इन सफाईकर्मियो के मेहनत और सहयोग से ही नगर स्वच्छ और सुंदर नजर आता है। निसंकोच इनके द्वारा नगर के सड़को व गंदगी और बदबुभरी नालियो को भी बेहतर तरीके से सफाई कर साफ रखा जाता है जिसके लिए मै अपने और नगरवासियो की ओर से इनका आभार व्यक्त करता हूॅ। इस अवसर पर उन्होने सभी सफाईमित्रो को पुष्पमाला, साल श्रीफल से सम्मानित भी किया। 



कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि आने वाले पीढ़ी के लिए हमे नगर को स्वच्छ संुदर और सुविधायुक्त तैयार करना है। जिसमें सभी की भूमिका अहम है। उन्होने नगर को स्वच्छ रखने वाले सभी सफाईमित्रो की सराहना भी की। कार्यक्रम का आभार नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा ने व्यक्त किया। 


कार्यक्रम में कबाड़ से जुगाड़ के तहत स्कुली बच्चो द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी नपा जनप्रतिनिधियो द्वारा निरीक्षण किया गया। बच्चो द्वारा कबाड़ से जुगाड़ के तहत हथ चरखा, बैटरी पंखा, गीला सुखा कचड़ा रिसाइकल सिस्टम, जोड़ने घटाने माडल, घड़ी, कूलर आदि माडल बनाए गए थे। नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने निरीक्षण के साथ ही बच्चो से चर्चा कर उनकी सराहना की और उज्जवल भविष्य का आर्शीवाद भी दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका इंजी अश्वनी वर्मा, जितेन्द्र जागड़े, केशनाथ साहू, लेखापाल दुष्यंत साहू, पुर्षोत्तम चंद्राकर, स्थापना प्रभारी सपना मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक मंजुला मिश्रा, भूपेन्द्र कश्यप, अख्तर अली, आकाश तिवारी, अजय ध्रुव, रेखा ध्रुव सहित पूरा पालिका स्टाफ मौजुद था। 

----------------------------------------------------------

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads