पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एकदिवसीय दौरे पर गरियाबंद जिले के छुरा पहुँचे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एकदिवसीय दौरे पर गरियाबंद जिले के छुरा पहुँचे

 पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह  एकदिवसीय दौरे पर गरियाबंद जिले के छुरा पहुँचे



तेजस्वी यादब/छुरा 

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह  एकदिवसीय दौरे पर गरियाबंद जिले के छुरा पहुँचे जहाँ उन्होंने कोसंमबुड़ा घाट में वृक्षारोपण कर तीज मिलन कार्यक्रम में शिरकत किया इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और भाजपा नेता मौजूद रहे, जहां उन्होंने धर्मान्तरण सहित अनेक मुद्दों पर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।


दरअसल आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुँचे हुए है, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में प्रदेश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण चल रहा है, छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक इस धर्मांतरण को कांग्रेस का संरक्षण प्राप्त है


वहिं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह ने कहा कि ईडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में भूपेश सरकार नान घोटाले के दो आरोपियों को बचाने में लगी हुई है, इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे है।


वही पंजाब के राजनैतिक हालात का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार की स्थिति ठीक नही है, उन्होंने कहा कांग्रेस का ढाई ढाई साल का मुख्यमंत्री का मुद्दा जल्द नही सुलझने के कारण प्रदेश का विकास पूरी तरह अवरुद्ध हो रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में कुर्सी दौड़ हो रही है, सरकार विकास के मुद्दों को छोड़कर कुर्सी के पीछे दौड़ लगा रही है।

     नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित तीज मिलन , कार्यक्रम के उपस्थित समस्त अतिथियों का काफी उत्साह के साथ स्वागत किया गया, साथ ही साथ कार्यक्रम में उज्जवला योजना के तहत गैस वितरण किया,युवाओ द्वारा भाजपा प्रवेश किया गया, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिह, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी ने लोगों को विधायक डमरूधर पुजारी ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के नाकामियों को गिनाया और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया इस अवसर पर, रामप्रताप सिंह जी प्रदेश प्रभारी मोर्चा प्रकोष्ठ भाजपा,  , चंदूलाल साहू जी पूर्व सांसद महासमुंद,  , राजेश साहू जी जिलाध्यक्ष भाजपा - गरियाबंद ,श्रीशशि पवार जी जिलाध्यक्ष भाजपा - धमतरी  , गोवर्धन मांझी जी पूर्व विधायक बिन्दानवागढ़ , राकेश यादव जी भाजपा जिला प्रभारी - गरियाबंद , संदीप शर्मा जी प्रदेश प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा  ,भागवत हरित जी वरिष्ठ नेता भाजपा , श्रीमती श्वेता शर्मा जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष - गरियाबंद , केशरी ध्रुव जी जिला पंचायत सदस्य - गरियाबंद ,श्रीमती लालिमा ठाकुर जी अध्यक्ष , जनपद पंचायत - गरियाबंद ,श्रीमती नेहा सिंघल जी अध्यक्ष , जनपद पंचायत - देवभोग.श्रीमती नूरमती माझी जी अध्यक्ष , जनपद पंचायत - मैनपुर होंगे, कार्यक्रम के सयोजक एवं स्वागत भाषण तोकेश्वरी माझी जनपद अध्यक्ष द्वारा दिया गया, खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष, रिंकू सचदेव उपाध्यक्ष नगर पंचायत एवं पीलूराम यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads