*प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया दो अक्टूबर को विभिन्न ग्रामों में करेंगी लोकार्पण शिलान्यास* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया दो अक्टूबर को विभिन्न ग्रामों में करेंगी लोकार्पण शिलान्यास*

 *प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया दो अक्टूबर को विभिन्न ग्रामों में करेंगी लोकार्पण शिलान्यास*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


 प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया शनिवार दो अक्टूबर को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। उनके द्वारा कुरूद विकासखण्ड के ग्राम बगदेही, पचपेड़ी तथा खपरी में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह शनिवार दो अक्टूबर की सुबह 11.00 बजे डौंडीलोहारा, जिला बालोद से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे कुरूद विकासखण्ड के ग्राम बगदेही पहुंचेंगी, जहां पर निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगी। इसके उपरांत केबिनेट मंत्री श्रीमती भेंड़िया दोपहर 2.45 बजे कुरूद ब्लॉक के ग्राम पचपेड़ी में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगीं। तत्पश्चात् दोपहर 3.45 बजे कुरूद के ग्राम खपरी (सी.) में गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री शाम सवा चार बजे ग्राम खपरी से डौंडीलोहारा के लिए प्रस्थान करेंगी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads