कांग्रेसियों ने मनाई गाँधीजी व शास्त्रीजी की जयंती
कांग्रेसियों ने मनाई गाँधीजी व शास्त्रीजी की जयंती
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरसीवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि हम सभी गांधीजी व शास्त्री जी का सदैव सच्चे मन से सम्मान करते हैं लेकिन उनके सपने तो तभी पूरे होंगे जब हम उनके बताए शांति, अहिंसा, सत्य, समानता, महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे आदर्शों पर चलेंगे उन्होंने जयंती के अवसर पर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का आव्हान किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कुरा में उन्हें याद किया गया बापू एवं शास्त्री जी के तैलचित्र एवं गांधी चौक में गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण चंदन वंदन कर उनकी जयंती मनाई गई एवं नगर पंचायत में स्वच्छता कर्मीयो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष डालेंद्र वर्मा पूर्व प्रतिनिधि मदन गोयल उपाध्यक्ष अनिल बघेल पार्षद सुरेश साहू गोलू भतरिया डालचंद पाल प्रदीप शर्मा मीना चौहान मोहन प्रजापति दिनेश देवांगन राजू कोसले नीलमणि गोस्वामी बसंत रजक जय बारले उपसरपंच साहिल खान रवि लहरी तुकाराम साहू हमिद रजा भरत देवांगन नेतराम साहू भीम देवांगन ललित शर्मा सीएमओ चौहान जी समस्त कर्मचारी कांग्रेस पार्टी के बूथ प्रभारी पदाधिकारी नगर ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद हुए।





