पिपरौद में प्रतिदिन हो रही गंगा आरती , शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री, लोगों से की जल संरक्षण की अपील - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पिपरौद में प्रतिदिन हो रही गंगा आरती , शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री, लोगों से की जल संरक्षण की अपील

 पिपरौद में प्रतिदिन हो रही गंगा आरती , शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री, लोगों से की जल संरक्षण की अपील 




पिपरौद(गोबरा नवापारा)

पिपरौद में प्रतिदिन हो रही गंगा आरती में शामिल हुए पूर्व कृषि मंत्री, लोगों से की जल संरक्षण की अपील . पिपरौद में जनपद सदस्य कमलनारायण साहू और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र में 7 से 15 अक्टूबर तक गाँव के तालाब में गंगा आरती की जा रही है . प्रतिदिन शाम 6:30 से 7 बजे तक हो रही इस गंगा आरती में पिपरौद सहित आसपास गाँव के लोग भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं . इस गंगा आरती में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू भी शामिल हुए और लोगों से जल का महत्व समझते हुए उसके संरक्षण के लिए लोगों से अपील की . श्री साहू ने कहा कि जिस तेजी से विश्व में जल की कमी हो रही है, उससे आने वाले वर्षों में मानव जीवन पर भयंकर जलसंकट खड़ा हो जाएगा . जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती . लिहाजा अमूल्य जल की कीमत समझते हुए हमें जल संरक्षण के प्रति व्यक्तिगत रूप से प्रयास करने होंगे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी का जीवन इस महासंकट से बचा रहे . कार्यक्रम में श्री साहू के अलावा छत्तीसगढ़ भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन जनपद सदस्य कमल नारायण साहू प्रीतम साहू ईश्वरी देवांगन छवि साहू सुंदर लाल साहू उत्तम साहू सोमेश सुनीता साहू  डिगेश्वरी मानिकचौरी के सरपंच बुद्धेश्वर साहू पूर्व सरपंच हेमलता साहू सुमन साहू टेमन साहू, हेम प्रकाश ,अनूप ,भूषण ,यश ,देवराज किशन साहू  नाथूराम लोचन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads