अष्टमी पर धरसीवां विधायक ने की शक्ति की भक्ति - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अष्टमी पर धरसीवां विधायक ने की शक्ति की भक्ति

 अष्टमी पर धरसीवां विधायक ने की शक्ति की भक्ति



   सुरेन्द्र जैन /धरसीवां

  धरसीवां विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा नवरात्रि की अष्टमी के दिन जगत जननी मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहीं उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र राज्य व देश मे सुख शांति की कामना की अष्टमी हवन एवं भंडारा में भी वह सामिल हुई। 

  विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा क्षेत्र में आयोजित हवन भोग भंडारा कन्या भोज में शामिल हुई इस दौरान विभिन्न ग्रामों में समितियों के सदस्यों ने भारी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।





   विधायक श्रीमती शर्मा सारागांव काली मन्दिर , शिव शक्ति मां महामाया, श्री बंजारी  शक्तिपीठ खपरी में माता का दर्शन किया साथ ही ग्राम मूरा ,केशला, खौना सहित अन्य  ग्रामों में स्थापित माता रानी दर्शन कर पूजा पाठ किया जिसमें ग्राम वासियों के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया।

साथ ही धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने खरोरा में आयोजित दशहरा उत्सव की तैयारी का जायजा भी लिया समिति के सदस्यो और क्षेत्र वासियों से शांति के  साथ मनाने की अपील की


 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमेटी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा सुमन देववत नायक जनपद पंचायत अध्यक्ष तिल्दा ,पन्ना देवांगन उपाध्यक्ष नगर पंचायत खरोरा,बबलू भाटिया, खूबी डहरिया,मुकेश भारद्वाज ,सोनू साहू, टोकेन गायकवाड़,सरोजनी वर्मा, लोकेश्वरी वर्मा,प्रकाश पैकरा,

रेशम वर्मा,  सहित पंचायतों के सरपंच पंच एवं समिति के सदस्य एवं ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads