*मोदी जी के "एक कदम स्वच्छता की ओर" के भावार्थ को पूरा करना हमारा उद्देश्य -डीपेंद्र साहू* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मोदी जी के "एक कदम स्वच्छता की ओर" के भावार्थ को पूरा करना हमारा उद्देश्य -डीपेंद्र साहू*

 *मोदी जी के "एक कदम स्वच्छता की ओर" के भावार्थ को पूरा करना हमारा उद्देश्य -डीपेंद्र साहू*



*अहिंसा दिवस पर किया गया आमदी मंडल भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत रीवागहन में सफाई अभियान*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


धमतरी आमदी मंडल के द्वारा गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती जी के अवसर पर एक कदम स्वच्छता की ओर माननीय प्रधानमंत्री जी के परिकल्पना को पूर्ण करने भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल के द्वारा स्वच्छता अभियान ग्राम रीवागहन में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा चलाया गया। जिसमें प्रमुख रुप से विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, हेमंत माला, तेजराम साहू , अमन राव की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक प्रतिनिधि डीपेंद्र साहू ने स्वच्छता कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देते हुए ग्रामीणों से कहा कि जिन पुरोधाओं के कारण हमारा अदम्य भारतवर्ष सारी दुनिया में अभी वंदनीय है भारतीय गौरव, संस्कृति और सभ्यता के उदारचेता इस वैभवशाली राष्ट्र के महाचेतना के प्रकाश पुंज सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं इस पुण्य भूमि में महान यशस्वी तप: पूत जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर समृद्धि को प्रदर्शित किये नायक लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर हम सभी एक कदम स्वच्छता की ओर जो सपने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखे थे उन को आगे बढ़ाते हुए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी स्वच्छता का संदेश देकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया, जिसकों हम सबको मिलकर इस परिकल्पना को पूरा करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला  ने कहा कि सत्य, अहिंसा, करुणा, ममता, दृढ़ विश्वास, संयम वाणी, जैसे आचरणों का पालन करे। पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजराम साहू ने कहा कि अपने देश को भी स्वच्छ रखने की बीड़ा हम स्वयं होकर उठाएंगे तो ही स्वच्छता का संदेश पूरे विश्व पटल पर भारत का परचम लहराएगा।कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण साहू, दूज राम सिन्हा, जवाहर साहू, केशव साहू,  कमलेश्वर ध्रुव सरपंच, मोहन साहू, सोम प्रकाश साहू, डिगंबर साहू, भागवत साहू, टिकेश्वर साहू, कुसुम साहू अध्यक्ष ग्रीन आर्मी महिला समूह, विमला साहू सचिव ग्रीन आर्मी महिला समूह, उमेश्वरी साहू, सुनीता यादव, कुंती साहू, मेनका यादव, चंद्रिका साहू, प्रेमी यादव, दीपा यादव, गौरी यादव, ममता ध्रुव, राजेश्वरी नारायणी साहू, रीमा नायक उपस्थित हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads