सितंबर में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश,खरीददार भी गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सितंबर में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश,खरीददार भी गिरफ्तार

 सितंबर में हुई चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश,खरीददार भी गिरफ्तार



  सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

  धरसीवां पुलिस ने वार्ड क्रमांक 3 में सितंबर माह में सुने मकान में हुई चोरी का पर्दाफाश करने में सफलता हांसिल की है।

   विवेचनाधिकारी ने बताया कि धरसीवां थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 542/2021 धारा 454,380,411 भादवि में पुलिस को सफलता मिली है

  घटना के संबन्ध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धरसीवां के वार्ड क्रमांक 3 में अभिलाषा कुशवाह  के घर  29 सितंबर 2021 की दोपहर जब घर मे कोई नही था तब ताला तोड़कर अलमारी तोड़कर मंगलसूत्र 1

2 नग लॉकेट 2 नग खुटी 2 नग पुल्ली 1 नग लाकेट सोने का एवं चांदी की पायल 2 नग चांदी के सिक्का 8 नग नगदी दस हजार रुपये कुल 62 हजार की चोरी हुई थी प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामला अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किया गया था

   पतासाजी में पता चला कि  आरोपिये चोरी करने के बाद माल कूँरा में सुनार की दूकान में बेचा है आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की बाली,नथनी ,दस नग सिक्का जिसमे 1 चोरों से भागते समय कहीं गिर गया था कुल टोटल 46  हजार400 का माल बरामद  किया

  आरोपी धर्मेंद्र साहूँ उर्फ छीपी पिता सुनाऊं राम साहूँ उम्र 39 निवासी परसतराई मुख्य आरोपी एवं उसके साथी विक्रम पिता श्यामू निषाद उम्र 27 निवासी धरसीवां दिनेश पिता रामसनजीवन निषाद उम्र 29 निवासी वार्ड 3 धरसीवां 

  एवं सामान खरीदने वाले आरोपी स्वर्णकार पवन सोनी पिता तुकाराम सोनी उम्र 46 निवासी सिलयारी जिसकी कूँरा में ज्वेलर्स की दुकान है इन सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads