भारतीय जनता पार्टी अभनपुर द्वारा राशन आवंटन मुद्दे पर राज्य सरकार के विरुद्ध आयोजित विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भारतीय जनता पार्टी अभनपुर द्वारा राशन आवंटन मुद्दे पर राज्य सरकार के विरुद्ध आयोजित विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन

 भारतीय जनता पार्टी अभनपुर द्वारा राशन आवंटन मुद्दे पर राज्य सरकार के विरुद्ध आयोजित विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन



अभनपुर

भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल संगठन (अभनपुर मंडल तामासिवनी-चंपारण मंडल, खोरपा मंडल, नवापारा मंडल) के संयुक्त तत्वावधान में राशन आवंटन मुद्दे पर राज्य सरकार के विरुद्ध आयोजित विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज व जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पूर्व निर्धारित राशन कोटे के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति 5 किलो अतिरिक्त आबंटित राशन का वितरण राज्य सरकार द्वारा सही ढंग से नहीं किया गया, जिसके विरोध में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक राशन दुकानों में विगत दिनों धरना दिया गया, उसके बाद विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्र में रखा गया है, जिससे राज्य सरकार द्वारा राशन आवंटन में किए गए अफरा-तफरी को जनता को बताया जा रहा है




उन्होंने राशन आबंटन में गोलमाल करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दिया कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और राज्य सरकार जिम्मेदार अधिकारियों के उपर कार्यवाही करे अन्यथा भाजपा द्वारा और भी बड़ा आंदोलन किया जा सकता है


इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने राज्य के कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर भी राज्य सरकार पर आरोप लगाये


कार्यक्रम को अभनपुर मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य व्यास नारायण साहू, बेन्द्री सरपंच इंद्र कुमार साहू, जनपद सदस्य व मंडल महामंत्री सूरज लाल साहू, तामासिवनी-चंपारण मंडल महामंत्री तोषण साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी संबोधित किया



इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील प्रसाद, खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस साहू, कुंदन बघेल, किशन शर्मा, नंदनी साहू, प्रदीप शर्मा, संगीता शर्मा, संतराम साहू, संतोष शुक्ला, चेतना गुप्ता, संचित तिवारी, राजेश साहू, वरुण राठी, रिंकू चंद्राकर, सावंत साहू, जिनेश्वरी ध्रुव, किरण गिलहरे, चंपा लेदेकर, कविता साहू, गौरव शर्मा, रोहित कुर्रे, हेमंत साहू, वीरेंद्र साहू, मनीष साहू, शिवनारायण बघेल, राजा राय, परसराम साहू भोथीडीह, गोविंद साहू जौंदी, प्रेमलाल साहू, शोभाराम साहू, लेखूराम साहू, टिंकू सोनी, किशोर देवांगन, चेतन बारले, किशन सिन्हा, आशाराम साहू, खुमान ध्रुव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads