आज का सुविचार(चिन्तन)
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠
🎋 *..14-10-2021*..🎋
✍🏻यह दुनिया तुम्हारे कार्यों की प्रशंसा करती है, तो इसमें कुछ बुरा नहीं, खतरा तब है, जब तुम प्रशंसा पाने के लिए किसी काम को करते हो।
💐 *Brahma Kumaris Daily Vichar* 💐
🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
💥 *विचार परिवर्तन*💥
✍🏻आदमी अपनी भूल सुधार ले तो उसकी उन्नति होगी। उसे सुख -शांति मिलेगी। जगत मेँ प्रशंसा होगी। हमें करना यह है कि अपने पडोसी और परिचितों के दोष देखना बंद कर दें और अपने दोषों पर सदा दृष्टि बनाए रखें।
🌹 *Brahma Kumaris Daily Vichar*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
🙏 *ॐ शांति* 🙏
लोगों की *दुआओं* व ईश्वर की *दया* का पात्र बनना है तो जितना जल्दी हो... अपनी कमी को मान कर उसे *सुधारने* का तीव्र *पुरुषार्थ* करते चलो...
🌸 सुप्रभात...
💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐
🙏
Good morning Angels😇🌹
*जिंदगी का सच*
🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊
जीवन में आने वाली चुनौतियों को अगर हम मन से स्वीकार कर लेते हैं तो हमारा हौसला बढ़ता है। छोटी चुनौतियां स्वीकार कर लेने के बाद बड़ी चुनौतियां आने पर भी हिम्मत बनी रहती है। जीवन में परिस्थितियां तो आएंगी ही, लेकिन उन से उलझने के बजाय निर्भय होकर युक्ति से आगे बढ़ते चलो।
रास्ते में पहाड़ आता है तो क्या जरूरी है कि हम उस से टकराएं या उसे फावड़ा लेकर समतल करने में लग जाएं? उस पर चढ़कर, रास्ता निकालते हुए उसे पार करने में ही समझदारी है। इसी प्रकार किसी व्यक्ति से उसके व्यवहार संस्कार के कारण टकराने, उलझने के बजाय, सामंजस्य बनाने की युक्ति निकालनी चाहिए। किसी भी प्रकार से यदि समझौता नहीं हो पाता, तो लड़ने झगड़ने की बजाय किनारा कर लेना बेहतर है। बेमतलब उलझते झगड़ते रहने से अपने लक्ष्य से हम पीछे छूट जाते हैं।
*जिंदगी हमें बहुत कुछ सिखाती है। कभी हंसाती है तो कभी रुलाती है। हर हाल में खुशहाल रहने वाले के आगे जिंदगी सर झुकाती है। यही है जिंदगी का सच!*
*शुक्रिया! मेरे प्यारे मीठे बाबा शुक्रिया☝️🙏*
🌹🌴🌹🌴🌹🌴🌹🌴🌹