दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावन दहन की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने लिया जायजा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावन दहन की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने लिया जायजा

 दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और रावन दहन की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने लिया जायजा



गरियाबंद - 

शुक्रवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन की तैयारियों को लेकर गुरूवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने पालिका की टीम के साथ विसर्जन स्थल छिंद तालाब एवं दशहरा आयोजन स्थल रावणभाटा का निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने पालिका प्रशासन द्वारा की जा रही सभी तैयारियो और व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी लेते आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सीएमओ हितेन्द्र यादव,  सभापति आसिफ मेमन, इंजीनियर अश्वनी वर्मा व लेखापाल पुर्षोत्तम चंद्राकर भी मौजूद थे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मेमन ने सभी व्यवस्थाओ को गुरूवार शाम तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। 


पहली बार नगर में क्रैन से होगा दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन



शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा का सांकेतिक विजर्सन इस बार क्रैन के सहायता से किया जाएगा। पालिका प्रशासन द्वारा नागरिको की सुविधाओ को देखते हुए प्रतिमा विजर्सन हेतु क्रैन की व्यवस्था की है। गुरूवार को विसर्जन स्थल में जी जा रही तैयारियो का जायजा लेने पहुॅचे नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने बताया कि आम नागरिको को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए विसर्जन स्थल में समुचित व्यवस्था की जा रही है। छिंद तालाब के घाट की मरम्मत की गई है। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई, पेयजल और लाइटिंग की व्यवस्था होगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्रैन मशीन, तैराकी, डोंगा, रस्सी सहित अन्य जरूरी व्यवस्था भी पालिका प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके अलावा विसर्जन के दौरान पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे। 


रावनदहन के साथ होगा मनोरंजन कार्यक्रम भी



इस साल दशहरा के अवसर पर रावनभाठा में रावन दहन के साथ ही मनोरंजक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने दशहरा आयोजन स्थल रावनभाठा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, रंग रोगन और साज सज्जा को लेकर किए जा रहे कार्यो का अवलोकन किया। इसके अलावा पेयजल, विद्युत, अग्निशामक वाहन, एबुंलेस और अन्य जरूरी व्यवस्थाओ को लेकर भी जानकारी ली। पालिका अध्यक्ष ने सभी तैयारियो को गुरूवार शाम तक बेहतर तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि इस साल दशहरा के अवसर पर नगरवासियो के लिए मनोरंजक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा व्यवस्थित तरीके से चौपाटी लगाने के लिए भी जगह दी गई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads