वीडियो-- सड़क बिजली की समस्या को लेकर मुरेठी सोंडरा बहेसर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन चक्काजाम शुरू
वीडियो-- सड़क बिजली की समस्या को लेकर मुरेठी सोंडरा बहेसर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन चक्काजाम शुरू
वीडियो
सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां
राजधानी रायपुर के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा के महेंद्रा चोक बहेसर मार्ग पर तीन गांव के ग्रामीण सुबह से धरना प्रदर्शन व चक्काजाम शुरू कर दिए हैं यह चक्काजाम सड़क बिजली की समस्या को लेकर किया है।
आन्दोलन में शामिल भाजपा नेता दिलेन्द्र बंछोर ओर जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद ने बताया कि गांव की तरफ जाने वाली सड़को की हालत जर्जर है और उधोगो में माल लेकर आने जाने वाले वाहन चौबीसों घण्टे सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं जिससे ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को आने जाने में दिक्कत होती है व आये दिन हाडसे होते रहते हैं इस्पात भूमि लिमिटेड ओर सीएसआईडीसी इन समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नही दे रहा बार बार मांग करने के बाबजूद ओधोगिक क्षेत्र स्ट्रीट लाइट तक कि व्यवस्था नही कि गई सांझ ढलते ही चारो तरफ हर सडक़ पर अंधेरा छाया रहता है जिसका लाभ चोर लुटेरे उठाते हैं और अंधेरे में ग्रामीण लूट का शिकार व दुर्घटना का शिकार होते हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी निहि होती वह आन्दोलन चक्काजाम जारी रखेंगे मौके पर सीएसपी उरला टीआई धरसीवां सहित भारी पुलिस बल पहुच चुका है।









