**पेड़ पर फल सीमित है और उसकी चाह रखने वाले ज्यादा पर आपको निराश नहीं करूंगा:- अमितेश शुक्ल**
**पेड़ पर फल सीमित है और उसकी चाह रखने वाले ज्यादा पर आपको निराश नहीं करूंगा:- अमितेश शुक्ल**
गरियाबंद :-
लिपिक संघ के वार्षिक सम्मेलन, भूमि पूजन एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ एवं क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ल ने विलंब से पहुंचने पर खेद व्यक्त करते हुए सभा को संबोधित किया! श्री शुक्ल ने कहा कि लिपिकों का शासन प्रशासन की प्रत्येक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में योगदान रहता है! लिपिकों को नियमों का अच्छा ज्ञान रहता है उनके कार्य एवं मार्गदर्शन में हैं प्रत्येक योजना धरातल पर फलीभूत होती हैं पर जहां गरीबों की सेवा या पुण्य कमाने का अवसर प्राप्त हो वहां नियमों को शिथिल कर जनहित का कार्य करना चाहिए! कार्यक्रम के दौरान श्रीमती दीपयंती तिवारी द्वारा प्रशंसा पत्र तथा श्रीमती संतोषी सागर जांगड़े द्वारा मुख्य अतिथि को संबोधित करते हुए की बच्चा पेड़ से फल तोड़ना चाहता है, फल मीठा हो तो वह उस पेड़ को नहीं भूलता ! वह अपने लिए और भी मीठे फल की चाह रखता है! आपसे हमें लिपिक सदन के रूप में एक सुभीता प्राप्त हो चुकी है आने वाले निकट समय में कार्यालय इन व्यवस्था हेतु फर्नीचर आदि की आवश्यकता होगी ! अतः फर्नीचर आदि के लिए 3 लाख प्रदान करने की घोषणा कर हमें अनुग्रहित करने का कष्ट करेंगे का निवेदन करते हुए मांग पत्र का वाचन किया गया ! इस पर श्री शुक्ल ने कहा कि पेड़ पर सीमित फल लगे हैं, पर फल की चाह रखने वाले ज्यादा है पर आपको निराश नहीं करूंगा कहकर लिपिक संगठन गरियाबंद को 1 लाख रुपए फर्नीचर क्रय के लिए प्रदान करने की घोषणा किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल गफ्फार मेमन द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रुप से कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू नगर पालिका परिषद गरियाबंद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके आसिफ मेमन राजेश साहू वंश गोपाल सिन्हा कृष्ण कुमार शर्मा सनी मेमन छगन यादव लिपिक संघ की ओर से प्रांतीय महामंत्री सुदामा ठाकुर जिला अध्यक्ष पन्नालाल देवांशी बसंत मिश्रा दुर्गा ध्रुव देवेश शर्मा श्याम तिवारी यशवंत धिवर अनिल सोनी एमके नागेश एन लकड़ा भगवती धीवर सपना मिश्रा एडरीना डेविड सुभद्रा पांडे शिखा देवांगन पुन्नी साहू चंद्रभान सिंह ठाकुर दाने शंकर शर्मा केएन उपाध्याय श्रीमती श्रीमती बाई देवदास एसके अग्रवाल मना राम वर्मा संतोष कुमार द्विवेदी आरके धनकर पंचराम साहू परमानंद पटेल तीरनाथ नायक पुरुषोत्तम चंद्राकर दुष्यंत साहू तीरथ देवदास विवेक टेमरे युवराज कुटारे अमृत सिंह ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे!।