*ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस को मिली बड़ी सफलता,खमतराई व धरसीवां क्षेत्र की 5 चोरियों का खुलाशा,बिहार प्रान्त के निकले दो चोर रिश्ते में हैं जीजा साले* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस को मिली बड़ी सफलता,खमतराई व धरसीवां क्षेत्र की 5 चोरियों का खुलाशा,बिहार प्रान्त के निकले दो चोर रिश्ते में हैं जीजा साले*

 *ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस को मिली बड़ी सफलता,खमतराई व धरसीवां क्षेत्र की 5 चोरियों का खुलाशा,बिहार प्रान्त के निकले दो चोर रिश्ते में हैं जीजा साले*



     सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

  सांकरा में कुछ ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ी गई एक्टिवा के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है खमतराई ओर धरसीवां थाना क्षेत्र की 5 चोरियों का पर्दाफाश करने में पुलिस कामयाब हुई है।



    जानकारी के मुताबिक रविवार एवं सोमाबार की दरम्यानी रात्रि एक्टिवा सवार दो चोरों ने सांकरा में चोरी की बारदात को अंजाम दिया इस दौरान जब वह धीवर पारा में एक मकान की छत पर चढ़ रहे थे कि कुछ ग्रामीणों की नींद खुल गई और उनके शोरगुल करने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए तब वह चोर एक्टिवा छोड़कर फरार हो गए थे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुची एक्टिवा में चोरी के जेबरात भी मिले और पुलिस ने पतासाजी शुरू की तो पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।

  आरोपी पुलिस थाना खमतराई एवं धरसींवा क्षेत्र में अलग - अलग 05 सूने मकानों में चोरी करने वाले सासाराम बिहार के निवासी निकले आरोपियों ने थाना खमतराई क्षेत्र में 02 एवं थाना धरसींवा क्षेत्र में 03 कुल 05 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था 

 *रिश्ते में है साले जीजा का कमाल*




 राजधानी रायपुर के आसपास खमतराई व धरसीवां इलाके चोरी की बारदातों को अंजाम देने वाले  दोनों आरोपी है मूलतः सासाराम बिहार के निवासी ओर  बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से चोरी करने वाले है खास बात यह कि आरोपी रिश्ते में जीजा साले हैं और एक आरोपी मिनी अहमद पूर्व में भी सासाराम बिहार में हत्या व चोरी के प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है 

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं 01 नग लैपटाॅप जप्त किया है आरोपियों से जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग4,50,000/- रूपये

है आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 658/21 धारा 454, 380 भादवि., अपराध क्रमंाक 669/21 धारा 454, 380 भादवि. एवं थाना धरसींवा में अपराध क्रमंाक 618/21 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 633/21 धारा 457, 380 भादवि. व अपराध क्रमांक 634/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है 


 *खमतराई की चोरी बरामद*

थाना खमतराई अपराध क्रमांक 658/21

प्रार्थी साकेत वर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह उरकुरा बजरंग नगर आइडियल पब्लिक स्कूल के पास रहता है। प्रार्थी दिनांक 14.10.2021 को दोपहर अपने घर में ताला लगाकर अपने पत्नि के साथ बाजार गया था। प्रार्थी वापस घर आया तो देखा उसके घर के सामने के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। घर अंदर प्रवेश कर देखा तो रूम का भी ताला टूटा हुआ था कमरे में रखा अलमारी का पल्ला खुला हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के लाॅकर के अंदर रखा सामान सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का ताला तोडकर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 658/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

   एक अन्य प्रकरण में थाना खमतराई अपराध क्रमांक 669/21 में प्रार्थी अजय कुमार साहू ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराईं थी कि वह वार्ड नंबर 18 जागृति नगर उरकुरा खमराई रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 09.10.2021 को अपने काम से रायपुर सिटी गया था तथा प्रार्थी की पत्नी घर में ताला लगाकर मोहल्ले में चल रहे भागवत कार्यक्रम में गई थी। प्रार्थी व उसकी पत्नि घर वापस आकर देखंे तो घर का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुला था एवं आलमारी का लाॅकर टूटा हुआ था लाॅकर में रखंे सोने - चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का ताला तोड़कर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 669/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था  वहीं पुलिस थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 618/21 मे प्रार्थी प्रमोद देवांगन ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह गोदावरी कंपनी सिलतरा मंे ठेकेदारी का काम करता है तथा वार्ड नंबर 06 में प्रार्थी किराये के मकान में रहता है, साथ में प्रार्थी का रूम पार्टनर हिरदेश्वर वर्मा भी रहता है। किराये के मकान मंे प्रार्थी का दिन में आना जाना रहता था पार्टनर हिरदेश्वर वर्मा उस मकान मंे परिवार सहित रहता है, जो दीपावली त्यौहार मनाने परिवार सहित अपने गांव चला गया था। रात में घर मंे कोई नहीं था। दिनांक 02.11.21 को पडोस के बच्चे प्रार्थी को बताये कि उसके किराये का घर का ताला टूटा हुआ है। तब प्रार्थी जाकर देखा तो घर का बाहर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखने पर अंदर कमरे का ताला भी टूटा हुआ था एवं कमरे का सब सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखें आलमारी का लाॅकर टुटा हुआ था तथा आलमारी में रखें डेल कंपनी का लेपटाप एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का ताला तोड़कर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमंाक 618/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था थाना धरसींवा अंतर्गत ही अपराध क्रमांक 633/21 में प्रार्थी राजेश गोस्वामी ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सांकरा धरसीवा रायपुर में रहता है तथा उसकी पत्नि श्रीमती मेनका गोस्वामी घर में कुमकुम फैंसी स्टोर का संचालन करती है। दिनांक 06.11.2021 को प्रार्थी अपने परिवार के साथ दीपावली त्यौहार मनाने जिला बलौदा बाजार गिधपुरी गये थे कि त्यौहार मना कर दिनांक 08.11.2021 को घर पहंुचे तो प्रार्थी अपना घर का दरवाजा खोलकर देखा तो दुकान का पीछे के दरवाजा में लगे ताला व घर के बाजू का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटा हुआ था और सामान अस्त व्यस्त था। आलमारी के खुले लाॅकर को देखा तो लाॅकर मंे रखें सोने - चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान/दुकान के दरवाजा का ताला तोड़कर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमंाक 633/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था इसी तरह थाना धरसींवा में ही अपराध क्रमांक 634/21 में प्रार्थी अमरचंद साहू ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ग्राम सांकरा धरसींवा में रहता है तथा के एस कंपनी सिलतरा मंे फिटर का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 04.11.2021 को अपनी परिवार सहित दीपावली त्यौहार मनाने बेमेतरा चले गये थे। प्रार्थी दिनांक 08.11.2021 को अपने घर सांकरा पहुंचकर घर का मेन दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो आलमारी का दरवाजा टूटा और लाॅकर टुटा हुआ व सामान बिखरा था। आलमारी के लाॅकर मंे रखे सोने - चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 634/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था

एसएसपी  प्रशांत अग्रवाल द्वारा चोरी की इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, प्रभारी सायबर सेल, थाना प्रभारी धरसींवा एवं थाना प्रभारी खमतराई को प्रकरणों के अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना धरसींवा की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के उक्त समस्त घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटनाओं के संबंध में समस्त प्रार्थियांे सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियांे पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। इसी दौरान सायबर सेल की टीम को मुखबीर से घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा धरसींवा सांई विहार कालोनी निवासी जितेन्द्र साह को पकड़कर चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः उसके द्वारा अपने जीजा मिनी अहमद के साथ मिलकर चोरी की उक्त 05 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मिनी अहमद की पतासाजी की जा रहीं थी। आरोपी मिनी अहमद को उसके साले जितेन्द्र साह की पुलिस की गिरफ्त में आने की सूचना प्राप्त होने से आरोपी मिनी अहमद सासाराम फरार होने की फिराक में बस में सवार हो गया था जिसे टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने - चांदी के जेवरात एवं 01 नग लैपटाॅप जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी मिनी अहमद सासाराम बिहार में पूर्व में हत्या व चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।   


*ये हैं गिरफ्तार आरोपी*

चौरी की बारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों में मिनी अहमद पिता सुल्तान अहमद उम्र 38 साल निवासी अड्डा रोड करन सराय जिला सासाराम बिहार हाल पता चरोदा साहू किराना स्टोर के पीछे गली थाना धरसींवा रायपुर एवं जितेन्द्र साह पिता महेन्द्र साह उम्र 23 साल निवासी अड्डा रोड करन सराय जिला सासाराम बिहार हाल पता सांई विहार कालोनी थाना धरसींवा रायपुर हैं आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में निरीक्षक के.के.वाजपेयी थाना प्रभारी धरसींवा, उपनिरीक्षक प्रियेश जाॅन चैकी प्रभारी सिलतरा (थाना धरसींवा), प्र.आर. धन्ना लाल पठारे चैकी सिलतरा, सायबर सेल से प्र.आर. संदीप दीक्षित, वीरेन्द्र भार्गव, रवि तिवारी, आशीष राजपूत एवं विकास छत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads