*ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा जनकल्याणार्थ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवम उपनयन(जनेऊ) संस्कार आयोजन*
*ब्राह्मण समाज आरंग द्वारा जनकल्याणार्थ श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवम उपनयन(जनेऊ) संस्कार आयोजन*
*आरंग-
-ब्राह्मण समाज आरंग रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय ब्राह्मण समाज सभा भवन मे दीपावली मिलन सह आम बैठक का आयोजन कर समाज के सभी वर्गों को दीपावली की शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ जो कि कोरोना काल आदि के कारण स्थगित की गई थी उसे समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति में आगामी अगहन मास शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि तद अनुसार दिनांक 05 दिसम्बर 2021 से 09 दिसम्बर 2021 तक जन कल्याणार्थ पांच दिवसीय "श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ"का आयोजन किए जाने एवम साथ ही सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया वैदिक रीति से आचार्यो के द्वारा दिनांक 8 दिसम्बर 2021 दिन बुधवार को यज्ञ एवम यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न होगा इस आयोजन में आप सब अधिक से अधिक सभी समाज के लोगो तक पहुचा कर सभी समाज को लाभान्वित करने कृपा कर सर्वसमाज हितार्थ पुनित कार्य हेतु यह आयोजन किया गया है, ग्रामीण क्षेत्रों तक आप सभी इस आयोजन को पहुचानें में सहयोग प्रदान करें। ताकि सभी जन उक्त यज्ञ मे अधिकाधिक संख्या मे भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सके।
बैठक मे पं.भानू प्रताप शर्मा अध्यक्ष, माणिक लाल मिश्रा उपाध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा सचिव, अभिषेक तिवारी कोषाध्यक्ष पं परशु राम शर्मा ,पं.ध्रुव नारायण शुक्ला,पं नरेन्द्र कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार शुक्ला,जदुनंदन शुक्ला,कमल नारायण शर्मा,पवन शर्मा,परमानंद दुबे,नरेश चौबे,सुरेश शर्मा,संजय शर्मा,अनिल शर्मा,जितेंद्र शर्मा,शांतनु शर्मा,हरीश दीवान,प्रद्युम्न शर्मा,संतोष पांडेय,राकेश शर्मा,पं मुन्ना लाल दुबे,सावन शुक्ला,मुकेश शर्मा,वीरेंद्र शुक्ला,अजीत शर्मा,नीलेश शुक्ला,पवन कुमार शुक्ला,राहुल जोशी नितिन मिश्रा, अमित शर्मा सचिन शर्मा,सहित बड़ी संख्या मे समाज जन उपस्थित थे।