*"शिक्षको एवं कर्मचारियों के रुके वेतन का होगा शीघ्र भुगतान –बी.ई.ओ.नगरी"* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*"शिक्षको एवं कर्मचारियों के रुके वेतन का होगा शीघ्र भुगतान –बी.ई.ओ.नगरी"*

 *"बैंक के तकनीकी खराबी के कारण नगरी विकासखंड के कुछ शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हुआ विलम्ब"*



*"शिक्षको एवं कर्मचारियों के रुके वेतन का होगा शीघ्र  भुगतान –बी.ई.ओ.नगरी"* 

जयलाल प्रजापति/नगरी-धमतरी

   विकासखंड नगरी अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के माह अक्टूबर 2021 के वेतन का भुगतान दीपावली पूर्व ही दिनांक 30 अक्टूबर 2021 को जिला कोषालय धमतरी द्वारा बैंक खाते के माध्यम से भुगतान कराया गया है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने बताया की जिला कोषालय अधिकारी धमतरी से  दूरभाष पर हुई चर्चा अनुसार नगरी विकासखंड सहित अन्य विकासखंड के ऐसे शिक्षकों,कर्मचारियों के वेतन जिनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक, छत्तीसगढ़  राज्य ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ोदा में है उनका वेतन भुगतान बैंक के सर्वर में तकनीकी खराबी होने के कारण विलम्ब हुआ है | शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग एवं अन्य विकासखंड के कर्मचारियों,शिक्षको के वेतन भुगतान में बैंकों के तकनीकी खराबी के कारण विलम्ब हुआ है | जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय धमतरी,विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी द्वारा लगातार सम्बंधित बैंक तथा अधिकारियों से संपर्क कर तकनीकी खराबी को दूर कर वेतन भुगतान कराने का प्रयास किया गया है | विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगरी द्वारा शिक्षको एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बैंक के तकनीकी खराबी के कारण  विलम्ब होने की जानकारी से शिक्षको एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया हैं | बी.ई.ओ. नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने  बताया की उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रुके हुए वेतन का भुगतान अतिशीघ्र कराया जावेगा |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads