*सेवा सुगंधम जन कल्याण समिति ने मनाया बाल - दीपोत्सव , बच्चों में छाया रहा उत्साह*
*सेवा सुगंधम जन कल्याण समिति ने मनाया बाल - दीपोत्सव , बच्चों में छाया रहा उत्साह*
सुरेन्द्र जैन /धरसीवा
अंचल की सेवा सुगंधम सामाजिक जनकल्याण समिति के संस्थापक टिकेन्द्र उपाध्याय के द्वारा ग्राम तुलसी मानपुर में बाल दीपोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड छत्तीसगड शासन, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ विकास आडिल , भाटापारा विशेष अतिथि राजेश वर्मा सरपंच, संदीप वर्मा ,नीरज राठी, पूनाराम वर्मा, पवन मिश्रा ,उमेश वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । सेवा सुगंधम द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, सुआ नृत्य ,के साथ साथ आस पास के चार ग्रामों के 6 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के गरीब परिवार के बच्चों को नए कपड़े , फटाके वितरण किये गए । इसी के साथ कोरोना काल में सेवा देने वाले आस पास के गॉंव की मितानिन,स्वच्छता समूह के सदस्यों के अलावा छोटे छोटे बच्चों ने सुआ नृत्य का प्रदर्शन भी किया । सभी प्रतिभागियों को संस्था द्वारा नए कपड़े , तथा पटाखों का वितरण किया गया । सभी मितानिनो, एवम रंगोली में भाग लेने वालो को सुरेंद्र शर्मा एवम डॉ विकास आडिल के हाथो मैडल एवम प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा सुघंधम द्वारा आयोजित बाल दीपोत्सव का यह कार्यक्रम जहां पूरा देश दीपावली मनाने के लिए अपनी अपनी तैयारी में जुटा हुआ है वही यह संस्था उन गरीब मासूम बच्चो को नए कपड़े , फटाके का वितरण कर बच्चों की मुस्कान और खुशियां देने में जुटा हुआ है । मैं संस्था के टिकेन्द्र उपाध्याय,नंदन सिंह, धवल ,प्रेमप्रकाश ,अनामिका विनोद जाधव, शैलेंद्र देवगन ,एवम् उनकी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूँ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमई वर्मा,केजू राम वर्मा भगवती यादव,अशोक साहू, कन्हैया वर्मा, ममता पैकरा , उपस्थित थे ।