*चपरीद गौठान में मनाया गया गोवर्धन पूजा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*चपरीद गौठान में मनाया गया गोवर्धन पूजा*

 *चपरीद गौठान में मनाया गया गोवर्धन पूजा*



आरंग

 गौठान योजना छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इसी क्रम में चपरीद में भी गौठान का निर्माण किया गया है जंहा अभी लगभग 150 गायों का देखभाल किया जा रहा है। दीपावली के चौथे पर्व गोवर्धन पूजा का आयोजन इस चपरीद गौठान में किया गया। सर्वप्रथम गौ माता का पूजन किया गया ततपश्चात उन्हें खिचड़ी खिलाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर अतिथि के रुप में क्षेत्रीय जनपद सदस्य योगेंद्र याद साहू द्वारा क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।



 साथ में उपस्थित ग्राम पंचायत चपरीद सरपंच पुनीत राम साहू गौठान समिति के अध्यक्ष रामकृत  साहू , रवि मानिकपुरी पंच हितेश साहू ललित साहू हृदय साहू नोहर साहू घासु साहू आरबीके तानिया साहू तारा साहू रामकुमार साहू, लक्ष्मीनाथ साहू मोती लाल साहू घासु यादव पंचायत सचिव हरमोहन बांधे रोजगार सहायक नेहरू साहू पशु चिकित्सक गोवर्धन साहू तथा ग्राम गौठान समूह के महिला सदस्य व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहें।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads