कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त पर प्रथम दिवस धान खरीदी में सभी राइस मिल मालिकों ट्रेडर्स व्यवसायियों , माल मजदूर रेजा किसान एवं मंडी कर्मचारियों को रतिराम साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त पर प्रथम दिवस धान खरीदी में सभी राइस मिल मालिकों ट्रेडर्स व्यवसायियों , माल मजदूर रेजा किसान एवं मंडी कर्मचारियों को रतिराम साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त पर प्रथम दिवस धान खरीदी में सभी राइस मिल मालिकों ट्रेडर्स व्यवसायियों , माल मजदूर रेजा किसान एवं मंडी कर्मचारियों को रतिराम साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 



गोबरा नवापारा

कृषि उपज मंडी में शुभ मुहूर्त पर प्रथम दिवस धान खरीदी में सभी राइस मिल मालिकों ट्रेडर्स व्यवसायियों , माल मजदूर रेजा किसान एवं मंडी कर्मचारियों को रतिराम साहू ने बधाई शुभकामनाएं दी |



 दीपावली पर्व पश्चात व्यापारीगण शुभ मुहूर्त में खरीदी बिक्री की शुरुआत करते हैं उसी परंपरा के अनुसार 9 नवंबर दिन मंगलवार जया पंचमी को नगर के राईस मिल मालिकों एवं ट्रेडर्स व्यवसायियों द्वारा कृषि उपज मंडी में माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत किये | इस अवसर पर किसान प्रतिनिधि के रूप में है रतिराम साहू हेमाल मजदूर यूनियन संघ अध्यक्ष मेघनाथ साहू तथा व्यापारीगण किशन सांखला महेश लालवानी जवाहर जीवनानी राजीव गाला एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगणो के साथ मंडी सचिव एवं कर्मचारी गण हेमाल मजदूर रेजा तथा किसान उपस्थित थे |

 इस अवसर पर किसान प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित रतिराम साहू ने सभी व्यापारी साथियों मंडी कर्मचारियों हेमाल रेजाओ तथा उपस्थित किसानों को दीवाली पर्व एवं शुभ मुहूर्त पर धान खरीदी की शुरुआत के लिए सभी के जीवन में उत्तरोत्तर धन-धान्य सुख समृद्धि की कामना करते हुए बधाई शुभकामना दिए |

  मुहूर्त के प्रथम दिवस में धान का भाव एच.एम.टी. 1800₹ शाम्भा मासुरी 1700₹ महामाया सरना 1500₹ रहा |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads