राजिम मंडी के पीछे मिली युवक की लाश, इलाक़े में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम मंडी के पीछे मिली युवक की लाश, इलाक़े में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

  राजिम मंडी के पीछे मिली युवक की लाश, इलाक़े में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस



राजिम/गरियाबंद

खबर गरियाबंद के राजिम से है, जहाँ राजिम मंडी के पीछे एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी, लाश मिलने की सूचना पर राजिम पुलिस मौके पर पहुँची और लोगों से पूछताछ में ये पता चला कि मृतक युवक राजिम के ही नावाडीह में रहने वाला है, जिसका नाम नोहर साहू पिता गोविंद साहू उम्र 29 वर्ष है।


राजिम थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि मंडी के पीछे लाश मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गयी है, मृतक युवक मानसिक तौर पर बीमार बताया जा रहा है, बहरहाल युवक के मौत के कारणों का पता नही चल पाया है, पुलिस ने लाश की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads