रोचक शिक्षण के लिए साइंस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
रोचक शिक्षण के लिए साइंस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
अभनपुर-
शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनेक नवाचारी गतिविधियों के लिए राज्य स्तर से नेशनल स्तर तक अपनी अलग पहचान बना चुके शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर निरंतर नए-नए शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन करते रहता है जिससे बच्चों में शिक्षण के प्रति रुचि बढ़ती हैं और बच्चें ऐसे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेकर बहुत कुछ सीखते हैं 14 नवंबर को बाल दिवस हैं अतः इस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बच्चों के लिए बाल आनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अनेक व्यंजन बनाकर मेला में स्टाल लगाकर स्वादिष्ट व्यजनों का लुप्त उठाया और सीखा कि कैसे हमारी सामाजिक व्यवस्था चलती हैं ।
विद्यालय के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि साइंस रंगोली में बच्चों ने विज्ञान के अनेक कठिन अवधारणाओं को बहुत हाई सरल तरीक़े से आकर्षक रंगो के माध्यम से विज्ञान को जीवंत बना दिया किसी बच्चें ने मानव नेत्र का तो मीनाक्षी एवं दामिनी डहरजी ने मानव हृदय का रंगोली बनाया तो उर्वशी मार्कण्डेय और पुष्पलता ने मानव मस्तिष्क का ,प्रिया चक्रधारी ने भ्रूण विकास का आकर्षक रंगोली ,दीक्षा और दामिनी ने कान की संरचना का तो हनी और सोनम से नर एवं मानव जनन तंत्र का रंगोली,सोनिया और पलक,चेतना ने अंडाशय के अनुप्रस्थ काट की रंगोली बनाया तो नंदनी साहू ने तंत्रिका कोशिका को रंगोली में उकेरा इस प्रकार बच्चों के द्वारा अनेक रोचक रंगोली बनाया गया बच्चों के रंगोली प्रतियोगिता का अवलोकन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.मिंज ,प्राचार्य रोहित कुमार साहू ,व्याख्याता पी.आर.तारक ने किया एवं बच्चों को उज़व्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दिए ,निर्णायक के रूप में सुशीला मंडाई व्याख्याता ,सुमेख पटेल व्याख्याता ,कृष्ण कुमार साहू ,खेमराज कुम्भकार रहे , कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति रही ।