*डायलिसिस एवं रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पुनः विधायक मिली स्वास्थ्य मंत्री से* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*डायलिसिस एवं रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पुनः विधायक मिली स्वास्थ्य मंत्री से*

 *डायलिसिस एवं रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पुनः विधायक मिली स्वास्थ्य मंत्री से*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


 धमतरी क्षेत्र का एकमात्र जिला चिकित्साल जीवीय जहां पर स्वास्थ सुविधा को लेकर ग्रामीण व शहर से लेकर आसपास क्षेत्रवासी अपनी चिकित्सा सुविधा के लिए आते हैं,  इस को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव जी से डायलिसिस मशीन की सुविधा प्रदान करने की बात पुनः रखी, विधायक ने कहा कि डायलिसिस मशीन नहीं होने के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को अन्यत्र स्थान जाना पड़ता है जिससे आवागमन के साथ-साथ अत्यधिक खर्च करना पड़ता है, इसलिए जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन हो जाने से सभी मरीजों एवं परिजनों को सुविधा मुहैया मिलेगा, उसके साथ ही जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट मशीन होने के उपरांत भी उसके संचालक नहीं होने के कारण से मरीजों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उसके लिए रेडियोलॉजिस्ट चलाने वाले की मांग विधायक ने पुनः स्वास्थ्य मंत्री से की है‌। जिस पर जल्द ही मंत्री जी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति एवं डायलिसिस सुविधा प्रदान करने  ने आश्वासित किए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads