आत्मरक्षा कैम्प का समापन कार्यक्रम कन्या अभनपुर में आयोजित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आत्मरक्षा कैम्प का समापन कार्यक्रम कन्या अभनपुर में आयोजित

 आत्मरक्षा कैम्प का समापन कार्यक्रम कन्या  अभनपुर में आयोजित 



अभनपुर

वर्तमान समय में टीवी और न्यूज़ चैनल के माध्यम से देखने को मिलता हैं की छोटे-छोटे बच्चों ,बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी  और दुराचार जैसे अनेकों घटनायें रोज़ घटित हो रही हैं जिसे समाप्त करने के लिए हमारे घर की बेटियों,माताओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए प्रयास करने की आवस्यकता हैं अतः इसी क्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक अभनपुर से पढ़कर आज रायपुर जिले के अनेक विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कार्य बरखा राजपूत एवं साथी ट्रेनर मनोज के साथ हज़ारों स्कूली बच्चों को स्वयं उनके विद्यालय मे जाकर सेल्फ़ डिफ़ेंश प्रशिक्षण का आयोजन कर बालिकाओं को भविष्य मेन आने वाले किसी भी अनहोनी के लिए तैयार कर रही हैं इस वर्ष साल भर अनेक विद्यालय मेन यह प्रशिक्षण आयोजित हुई जिसका समापन कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.मिंज एवं सब इंस्पेक्टर मनीष बाजपयी एवं भारती अग्रवाल प्राचार्य गोंडपारा अभनपुर की उपस्थिति में गोंडपारा ,स्वामी आत्मानंद के साथ कन्या विद्यालय अभनपुर के सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया और सीखे हुए प्रशिक्षण को अपने घर परिवार के अन्य सदस्यों को भी जागरुक करने का संकल्प लिया समापन समारोह में शिक्षक हेमन्त कुमार साहू, आर.एल.तारक,भरत दुबे,दिलीप पांडेय,चूड़ामणि यादव ,धात्री साहू समेत अनेक शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads