मगरलोड में मिताननी संवाद सम्मेलन में पहुंची सिहावा विधायक ने मितानिन बहनों से हुआ रूबरू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मगरलोड में मिताननी संवाद सम्मेलन में पहुंची सिहावा विधायक ने मितानिन बहनों से हुआ रूबरू

 *मितानिनो की हर समस्या के समाधान के लिए मैं कटिबद्ध हूं - डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव* 



मगरलोड में मिताननी संवाद सम्मेलन में पहुंची सिहावा विधायक ने मितानिन बहनों से हुआ रूबरू


कोरोना काल में मितानिन की सेवा को  भुलाया नहीं जा सकता


 


राजेन्द्र साहू/मगरलोड 

 नगर पंचायत मगरलोड के सद्भावना भवन में विकासखंड स्तरीय मिताननी संवाद सम्मेलन में पहुंची  डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव सिहावा विधायक उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा बीते वर्षों में कोरोना काल में मितानिन बहनों ने जो सेवाएं लोगों को दी है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता मितानिन की अथक सेवा से ही कई लोगों को जीवनदान मिला है मितानिनो बहनों की हर समस्या के समाधान को हल करने के लिए मैं कटिबद्ध हूं मितानिन बहनों की सेवा से ही आज लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है


मितानिन बहनों ने माताओं बहनों को सुरक्षित प्रसव कराने पोषण एवं खाद्य सुरक्षा बच्चों के विकास महिलाओं के अधिकारों को जागरूक करने में अहम भूमिका योगदान कर रही है 24 घंटे चाहे कोई भी मौसम हो उसमें भी वह स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं



हमारी सरकार द्वारा मितानिन बहनों को टीकाकरण संस्थागत प्रसव ,प्रसव पूर्व जांच, नवजात बच्चों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है ग्रामीण अंचलों में मितानिन बहनों ने निमोनिया शिशुवती गर्भवती माताओं की देखभाल महिला हिंसा रोकने, स्तन कैंसर का लक्षण की जानकारी पारा मोहल्ले में स्वास्थ्य के संबंध में लोगों को निस्वार्थ जागरूक कर रही है जिसे मैं भूल नहीं सकती मैं मितानिन बहनों की हर समस्याओं के समाधान करने की प्रयास करूंगी मितानिन बहने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है 

इस मितानिन संवाद सम्मेलन में नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू जिला पंचायत सदस्य कांति कवर कुसुमलता तोषण साहू नंदनी साहू जनपद सदस्य डीहू राम साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निरवान डाकवर साहू सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहनों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads