श्रीमद् भागवत कथा के मंच में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्रीमद् भागवत कथा के मंच में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन

 श्रीमद् भागवत कथा के मंच में हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन



गोबरा नवापारा नगर

 प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजयुमो किशोर देवांगन के नवकार पब्लिक स्कूल के पास रजा कॉलोनी स्थित निवास में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत आंचलिक कवि सम्मेलन का हास्य व्यंग्य से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। हास्य व्यंग कवि सम्मेलन का आगाज कोमल सिंह साहू के द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर अंचल के नामचीन कवियों संतोष सेन, मकसूदन राम साहू बरीवाला,  तुकाराम कंसारी संघर्ष, मोहनलाल मानिकपन भावुक, कोमल सिंह साहू, डॉ रमेश सोनसाइटी, छग्गूयाश आडिल ने हास्य व्यंग के तीर छोड़े वही देश में घटित हो रही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को अपनी रचनाओं में पिरोया। 



जिसे सुनकर उपस्थित श्रोताओं ने काफी तालियां बजाई। इन कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को अपनी रचना के माध्यम से मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ी के वरिष्ठ कवि मकसूदन राम साहू ने अपनी रचना के माध्यम से लोगों को विदेशी पेय का बहिष्कार करने की बात कही। हास्य व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर संतोष सेन ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं  को लोटपोट कर दिया।कवि मोहनलाल मानिकपन भावुक ने अपनी रचना में कहां की माता पिता की सेवा करने से जो पुण्य मिलता है ,वह और कहीं नहीं मिलता। साहित्यकार तुकाराम  कंसारी ने अपनी रचना में भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की बात कही। कवि कोमल सिंह साहू ने राजिम की महिमा का गुणगान किया। साथ ही कहा कि तीर्थों में राजिम श्रेष्ठ है। राजिम ऐतिहासिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। नवोदित कवि छग्गूयाश आडिल ने अपनी छोटी-छोटी रचनाओं से कवि सम्मेलन में समा बांध दिया। डॉ. रमेश सोनसाइटी ने अपनी रचना के माध्यम से लोगों से धर्म के रास्ते पर चलने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन छग्गू याश ने वही आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक किशोर देवांगन ने  किया। उक्त अवसर  पर काफी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads