*भक्ति भाव के साथ मनी भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती,क्षेत्रीय विधायक हुई धार्मिक आयोजनों में शामिल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*भक्ति भाव के साथ मनी भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती,क्षेत्रीय विधायक हुई धार्मिक आयोजनों में शामिल*

 *भक्ति भाव के साथ मनी भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती,क्षेत्रीय विधायक हुई धार्मिक आयोजनों में शामिल*



   सुरेन्द्र जैन/धरसींवा

सोमवार को भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती गांव गांव में भक्ति भाव के साथ मनाई गई क्षेत्रीय विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा विभिन्न गांवो में आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुई।

   विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने भक्त शिरोमणी मां कर्मा जयंती पर ग्राम पंचायत सिलयारी, मटिया, परसतराई, खौना में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर  में पूजा- अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।





इस अवसर में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने याद करते हुए कहा मां कर्मा कृष्ण भगवान की महान भक्त थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तब माता ने अपने सामने बैठकर भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी। अत: इस दिन मां कर्मादेवी का पूजन-अर्चन अनिवार्य रूप से करते तथा खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद बांटने की मान्यता है आज समस्त समाज को कहा संगठन और समर्पण में शक्ति होती है, हमें भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने और समाज में कुरीतियों को दूर कर आपसी भाई चारा को बढ़ावा देने की जरूरत है।

आज कार्यक्रम मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ गण एवं भारी संख्या मे ग्रामवासी बहुत ही धूमधाम से माता कर्मा की जयंती मनाई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads