हाथियों ने फिर एक 11 वर्ष की मासूम बच्ची और एक महिला की जिंदगी छीन ली - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

हाथियों ने फिर एक 11 वर्ष की मासूम बच्ची और एक महिला की जिंदगी छीन ली

 हाथियों ने  फिर एक 11 वर्ष की मासूम बच्ची और एक महिला की जिंदगी छीन ली



जयलाल प्रजापति/नगरी

हाथियों ने  फिर एक 11 वर्ष की मासूम बच्ची और एक महिला की जिंदगी छीन ली… हाथी के आतंक ने सिहावा – नगरी इलाके में इन दिनों कोहराम मचा दिया हैं…आतंक ऐसा की आज फिर गजराज ने 11 वर्ष की मासूम बच्ची और एक महिला को मौत के घाट उतार दिया…



 मतलब इलाके में 3 दिन के अंदर हाथी के हमले से मासूम बच्ची सहित पांच की मौत हो चुकी है…जानकारी के मुताबिक नगरी निवासी सिमरन साहू उम्र 11 वर्ष अपने पिता शेखर साहू के साथ महुआ बीनने नगरी रेंज के तुमबाहरा के जंगल गयी थी,इस दौरान हाथी ने बच्ची को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया… साथ गए पिता कुछ समझ पाता तब तक हाथी ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था…बताया जा रहा है कि सिमरन अपने माता – पिता की अकेली लड़की थी बहुत ही होनहार बच्ची थी, और कक्षा पांचवी में पढ़ रही थी..जिसका आज पेपर भी था…वहीँ एक और घटना में संबलपुर निवासी एक महिला चारगाँव के जंगल गयी थी इसी बीच हाथियों ने उसको भी पटक – पटककर मार डाला दोनों घटना नगरी नगरी वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है… उधर वन विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी हड़ताल पर है और इधर हाथियों ने एक बाद तीन दिन के अंदर मासूम बच्ची सहित पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया… वन विभाग के अधिकारियों की माने तो हाथी को लेकर वो लोगों को लगातार अलर्ट करते है… और मॉनिटरिंग कर हाथियों पर निगाह बनाये रखते है… फिर भी इलाके में गहराज के हमले में तीन दिन के अंदर एक के बाद एक मौत ने लोगों को झकझोर रख दिया है…



इस मामले में एसडीओ हरीश पांडे ने बताया कि घटना नगरी रेंज के चार गाँव जंगल की है …महिला संबलपुर की रहने वाली थी, क्या नाम, घटना कैसे हुई इसका पता नहीं हम लोग घटना स्थल जा रहा रहे है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads