घूमने आये युवक-युवतियों में से 2 लड़कियां डैम में डूब गये , गोताखोरों की टीम पहुची मौका स्थल पर
घूमने आये युवक-युवतियों में से 2 लड़कियां डैम में डूब गये , गोताखोरों की टीम पहुची मौका स्थल पर
जयलाल प्रजापति-/सिहावा-नगरी
धमतरी जिले के मेचका थाना अंतर्गत सोंढूर डैम घूमने आये युवक-युवतियों में से 2 लड़कियां डैम में डूब गये हैं। गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची हुई है और तलाशी जारी है। घटना दोपहर 12 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार गरियाबंद के धवलपुर से धमतरी के बेलरबेहरा में शादी के कार्यक्रम में कुछ युवक-युवतियां आये हुए थे। शादी के बाद दोपहर उनमें से तीन लड़के और चार लड़कियां सोंढूर डैम घूमने आये थे। जानकारी के मुताबिक सभी 7 लोग नाव मे सवार होकर डैम की सैर करने लगे। किनारे लौटने के दौरान नाव में पानी भरने लगा, इसे देखकर दो लड़कों ने नाव से छलांग लगा दी, जिसके बाद नाव पलट गया। नाव पलटने की घटना के बाद 5 लोग तो सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन जिसमें एक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है वहीँ दो युवती मोनिका और बिंदिया पानी में डूब गयी, जिनकी तलाश की जा रही है। इधर घटना की सुचना मिलते ही नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह और मेचका थाना प्रभारी मथुरा सिंह ठाकुर टीम के साथ तत्काल मौके पहुँचे, वहीँ एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है
