*सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मगरलोड थाना प्रभारी से की चर्चा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मगरलोड थाना प्रभारी से की चर्चा*

 *जीवराखन लाल मरई के नेतृत्व में थाना पहुंचे सर्व आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग* 



 *सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मगरलोड थाना प्रभारी से की चर्चा* 


 


 राजेन्द्र साहू/*मगरलोड* 

- जिला धमतरी के सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई के नेतृत्व में सैकड़ों सर्व आदिवासी समाज के लोग मगरलोड थाना पहुंचकर आदिवासी भाइयों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए थाना प्रभारी प्रणाली वैद से सामाजिक लोगों के द्वारा दिए गए आवेदनों को तत्काल कार्रवाई करने व रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की 

इस संबंध में राजाराम कवर पिता चंदन सिंह कवर नवागांव निवासी द्वारा होली के त्यौहार में उसके साथ बीच चौक में टूकेश्वर साहू ने अभद्र जातिसूचक गाली दिया और मारपीट किया उसके साथ द्वारिका और पुष्पेंद्र साहू भी राजाराम के सिर पर रॉड से मारपीट किया और बीच-बचाव करने पहुंचे नाथूराम कवर से भी मारपीट किया उसी तरह ग्राम छिपली निवासी भीखम नगारची से भी जमीन विवाद को लेकर उसके काबिज भूमि पर हरिश्चंद्र एवं भूषण द्वारा जबरदस्ती नल कनेक्शन लगाने तथा जाति सूचक गाली गलौज मारने पीटने के साथ टंगली बसला राड को लेकर मारने दौड़ाने तथा अपशब्द का प्रयोग करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही तथा ग्राम कपालफोड़ी के ढेलूराम पिता खेदु राम कंवर के जमीन को हड़पने वाले तथा जातिसूचक गाली देने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए जिला धमतरी के सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष जीराखन लाल मरई के नेतृत्व में के सैकड़ों लोगो ने मगरलोड आरक्षी केंद्र पहुंचकर थाना प्रभारी प्रणाली वैद से तत्काल कार्यवाही करने की मांग किया है ।




इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख रूप से विश्राम सिंह दाऊ अमलीडीह पोखन लाल कंवर नवागांव ओम प्रकाश कंवर साकरा ,काशीराम दाऊ उमरदा सुरेंद्र धनंजय राकाड़ीह मानसिंह कपूर सोनपैरी, राजा राम कंवर ,राम लाल कंवर, नवागांव लीला राम कंवर , कोमल सिंह कंवर , सुरेश कुमार दीवान, साधुराम वेदराम कंवर , इंद्रावन कंवर, नैम सिंह कंवर , बिरजू राम कंवर ,गजेंद्र राम कंवर , नंदकुमार कंवर , शांतनु कंवर, भीखम नगारची उपाध्यक्ष तहसील सर्व आदिवासी समाज मगरलोड सहित सैकड़ों सर्व आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे


 *सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई -* हमारा समाज भोला भाला समाज है हम आदिवासी भाइयों के साथ हो रहे अत्याचार को सहन नहीं करेंगे  हमने थाना प्रभारी को तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है नहीं होगा तो आंदोलन का रूपरेखा बनाकर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे


 *महेश रावटे अध्यक्ष कार्यकारिणी सर्व आदिवासी समाज* - हम लगातार सर्व आदिवासी समाज के भाइयों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को अवगत करा रहे हैं आज मगरलोड थाना में कुछ मामले को दर्ज करने कहा गया है उचित करवाई नहीं मिलेगा तो मुख्यमंत्री तक सर्व आदिवासी समाज के लोगों द्वारा शिकायत किया जाएगा


 *थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य मगरलोड -* सर्व आदिवासी समाज के लोगों के साथ चर्चा की गई है कुछ पीड़ित पक्षों का कथन रिपोर्ट लिया गया है और बयान के आधार पर विवेचना जारी है।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads