धमतरी जिले में एक बार फिर हाथियों ने मचाया जानलेवा आतंक
धमतरी जिले में एक बार फिर हाथियों ने मचाया जानलेवा आतंक
जयलाल प्रजापति/नगरी
धमतरी में एक बार फिर हाथियों ने जानलेवा आतंक मचाया है... उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कक्ष क्रमांक 348 में एक महिला और एक पुरुष को हाथी ने कुचल कर मार डाला.. ये हाथी अपने दल से बिछुड़ चुका है और फिलहाल अकेला ही घूम रहा है... घटना 9 अप्रैल सुबह की बताई जा रही है... जब करीबी गांव पाइक भाठा के कुछ लोग सुबह जंगल मे लकड़ी बीनने गए थे...तभी अचानक हाथी से सामना हो गया... कुछ ग्रामीण तो जान बचा कर भागने में सफल रहे लेकिन 35 साल की भूमिका मरकाम और 48 साल का बुधलाल भाग नही सके... हाथी ने उन्हें वही पटक कर बेरहमी से मार डाला... मौके से बच कर भागे लोगो से वनविभाग को घटना की सूचना मिली... लेकिन क्योंकि हाथी अभी भी घटना स्थल से 100 मीटर के दायरे में ही बना हुआ है इस लिए... सरकारी अमले को लाशों को ढूंढने में काफी वक्त लग गया... अब दोनों लाशों को बरामद कर लिया गया है... और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है...
