भाजयुमो नेता देवांगन की शिकायत पर गोबरा नवापारा तहसील कार्यालय अधिकारियों की सह में अवैध वसूली और भ्रष्टचार को अंजाम देने वाले की जांच में पहुचे शीर्ष अधिकारी
भाजयुमो नेता देवांगन की शिकायत पर गोबरा नवापारा तहसील कार्यालय अधिकारियों की सह में अवैध वसूली और भ्रष्टचार को अंजाम देने वाले की जांच में पहुचे शीर्ष अधिकारी
गोबरा नवापारा नगर
गोबरा नवापारा तहसील कार्यालय के अंदर अधिकारियों की सह में कार्य करने वाले बाहरी व्यक्ति द्वारा तहसीलदार के नाम पर दलाली करने वाले युवक को भाजयुमो नेता द्वारा जमकर फटकार लगाने की घटना सामने आने के बाद प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक कुमार और अभनपुर एसडीएम निर्भय साहू शुक्रवार दोपहर गोबरा नवापारा तहसील पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली . इस दौरान कुछ तहसील कार्यालय में कार्य के नाम पर रुपये देने वाले पीड़ित लोगों ने दोनों अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत की कि गोबरा नवापारा तहसील परिसर में गुमटीनुमा दुकान में कार्यालय खोल कर बैठे वकील प्रवीण साहू और प्रदीप गावंडे (राव) नामक युवकों द्वारा उनसे उन लोगों का राजस्व प्रकरण निपटाने के नाम पर तहसीलदार के नाम पर हजारों रुपए लिए गए हैं और उसके बावजूद काम नहीं हुआ है . एक युवक ने तो यहां तक बताया कि प्रवीण ने उसका काम कराने की एवज में तहसीलदार के नाम पर उससे 1 लाख रुपए की डिमांड की थी . वही भिलाई दुर्ग के रहने वाली एक महिला ने बताया कि प्रदीप ने उसे खुद को तहसील का कर्मचारी बताकर उसका नामांतरण कार्य करवाने के लिए तहसीलदार के नाम पर पिछले वर्ष जुलाई से लेकर अब तक 6 हजार रुपए ले लिए हैं और अब तक काम भी नहीं करवाया है, उल्टे 4 हजार रुपए और मांग रहा है . एक प्रार्थी ने बताया कि प्रदीप ने उसकी विधवा चाची से उसके परिजन का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 2 हजार रुपए ले लिए जबकि प्रदीप को बताया गया था कि आवेदिका महज 100 रुपए में रोजी मजदूरी करने जाती है . इसी प्रकार की शिकायत कुछ और लोगों द्वारा दोनों अधिकारियों के समक्ष की गई . लोगों की शिकायत सुनने के बाद दोनों अधिकारियों द्वारा तहसीलदार रीमा मरकाम को दो टूक चेतावनी दी गई कि प्रवीण साहू और प्रदीप गावंडे नामक उक्त दोनों युवक तहसील परिसर में किसी भी सूरत में व्यापार-व्यवसाय ना कर पाएं, अन्यथा आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी l
बताना जरूरी है कि भाजयुमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन को गुरुवार दोपहर एक युवक द्वारा शिकायत की गई कि प्रवीण साहू द्वारा उससे तहसीलदार के नाम पर नामांतरण प्रकरण निपटाने के लिए पूर्व में 5 हजार रुपए ले लिया है और अब 15 हजार रुपए और मांग रहा है , इसकी जानकारी मिलते ही किशोर ने तहसील परिसर में ही प्रवीण साहू को जमकर फटकार लगाई थी और कुछ देर बाद अभनपुर में प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक कुमार और एसडीएम निर्भय साहू से व्यक्तिगत मिलकर प्रवीण साहू और प्रदीप साहू की कारस्तानी से अवगत कराते हुए जनहित में इस दिशा में तत्काल कार्रवाई की मांग की थी l जिस पर संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारी आज गोबरा नवापारा तहसील पहुंचे थे l
