श्रीरामनवमी पर जय जयश्री राम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र,भगवामय हुआ सांकरा,मुख्य मार्गों से निकली भव्य शोभायात्रा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

श्रीरामनवमी पर जय जयश्री राम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र,भगवामय हुआ सांकरा,मुख्य मार्गों से निकली भव्य शोभायात्रा

 श्रीरामनवमी पर जय जयश्री राम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र,भगवामय हुआ सांकरा,मुख्य मार्गों से निकली भव्य शोभायात्रा



   सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी का जन्मोत्सव श्रीरामनवमी पर्व पर समूचा क्षेत्र जय जयश्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा भगवा ध्वज ओर भगवा वस्त्र धारण किये श्री रामभक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली।

      सांकरा में इस साल श्री रामनवमी धूमधाम से मनाने बीते कई दिनों से श्रीराम भक्त ओर बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता तन मन धन से समर्पित भाव से लगे हुए थे सांकरा चोक से बाजार चोक बजरंग चोक तक गांव के मुख्य मार्ग को भगवा ध्वज व झंडियो से बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था।




    रविवार को सभी रामभक्तों ने भगवा ध्वज हाथों में थामकर डीजे पर भगवान श्रीराम की भक्ति से ओतप्रोत गीत व भजनों पर नाचते गाते बजरंग चोक से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शुरू की जो अटल चोक बाजार चोक होते महामाया मन्दिर पहुची यहां से बाजार चोक श्री हनुमान मंदिर पहुची हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ बजरंग दल के पीतांबर यदु माधव तांडी एवं उनकी पूरी टीम के अलावा जनपद सदस्य राजेश वर्मा,नोहर वर्मा,परमानन्द वर्मा आदि मुख्य रूप से शोभायात्रा में शामिल हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads