*श्री राम चरित्र मानस गान सम्मेलन शुभारंभ में शामिल होंगे रूपसिंग साहू*
*श्री राम चरित्र मानस गान सम्मेलन शुभारंभ में शामिल होंगे रूपसिंग साहू*
गरियाबंद
सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता रूपसिंग साहू दिनांक 14 अप्रैल दिन गुरुवार को एक दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर रहेंगे दोपहर 1:00 बजे अपने गृह ग्राम देवगांव (फिंगेश्वर) से 12:30 बजे प्रस्थान कर ग्राम रानीपरतेवा मे दोपहर 1:30 बजे भाजपा कार्यकर्ता सोमन गिरी गोस्वामी जी के यहां उनके माता जी के शोक सभा कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तत्पश्चात रानीपरतेवा से ग्राम पाठसिवनी (परसदा) मे दोपहर 3:00 बजे समस्त ग्रामवासी एवं नहर पारा के अथक प्रयास से तीन दिवसीय श्री राम चरित्र मानस गान सम्मेलन समारोह के समापन अवसर पर अतिथि के रुप में सम्मिलित होंगे तत्पश्चात ग्राम ओनवा ग्राम पंचायत खैरझिटी में समस्त ग्रामवासी एवं नवयुवक समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तीन दिवसीय राम चरित्र मानस गान सम्मेलन 2022 के शुभारंभ समारोह कलश यात्रा सामूहिक बेदी पूजा प्राण प्रतिष्ठा में अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे शाम 6:00 बजे यह जानकारी जीवन साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधुओं से अपील करते हुए अधिक से अधिक उक्त कार्यक्रमों में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
