*संकुल केंद्र झिरिया में पेमेश्वरी साहू ने दिया प्रशिक्षण*
*संकुल केंद्र झिरिया में पेमेश्वरी साहू ने दिया प्रशिक्षण*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
छाती -संकुल केंद्र झिरिया में संकुल स्तरीय माता उन्मुखीकरण हेतु अँगना मा शिक्षा के अंतर्गत स्तरीय प्रशिक्षण महा मेला 2.0नवीन प्राथमिक शाला नयापारा झरिया आयोजित हुआ , कार्य क्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई ,अतिथि के रूप में धर्मेंद्र चन्द्राकर शिक्षा विद ,समन्यवक भागबली जोशी ,बी ,आर शांडिल्य ,प्रधान पाठक ,व ग्रामीण माताओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ यह कार्यक्रम महिला शिक्षकों द्वारा की गई एक अनूठी पहल है जिसे अब जिला स्तर पर व प्रत्येक स्कूल पर लागू किया जा रहा है इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोरोना काल में बच्चों के साथ हुई लर्निंग लॉस की भरपाई करने के लिए किया गया है ।
आंगनबाड़ी के 5 साल के बच्चे व प्राथमिक शाला के कक्षा पहली व दूसरी के बच्चों को किचन सामग्री से घर आंगन में माताओं को दी जाने वाली शिक्षा से वास्ता रखता है जिससे बच्चा भयमुक्त वातावरण में सरल भाव से ठोस वस्तुओं के साथ सीख सके ।क्योंकि माता को ही प्रथम गुरु माना जाता है इसी कारण इस शिक्षा को माताओं से जोड़ते हुए घर तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है इस कार्यक्रम में उपस्थित झिरिया संकुल मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीमती परमेश्वरी साहू श्रीमती किरण निर्मलकर प्राथमिक शाला उड़ने से कु.उर्मिला पाटिल मैडम प्राथमिक शाला झिरिया से श्री मति धनेश्वरी साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताश्री मति उर्वशी साहू , श्रीमती अनिता सोनी ,श्री मति देवकी ,कु-मोना शैलेन्द्रीय गांव से आए हुए समस्त माताओ में श्रीमती कीर्तिका साहू श्रीमती भारती श्रीमती बिसरी श्रीमती इंदु श्रीमती भुनेश्वरी श्रीमती पांचों भाई श्रीमती सीता बाई ,श्रीमती कीर्ति का साहू को स्मार्ट माता चुनी गई जो घर तक जा जाकर बाकी माताओं से संपर्क कर बच्चों की शिक्षा के बारे में पता करेंगे हमारे बीच उपस्थित संकुल समन्वयक जी द्वारा आशीर्वचन के रूप में सभी माताओं के समक्ष होने के लिए कहा गया कि सभी बच्चों को सहज भाव से शिक्षा दी जाए ताकि वह बच्चा बहुत ही सरल तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकें यह भी बताया गया कि यह छोटे बच्चे ही हमारे आने वाले भविष्य है तो इस पर हमें विशेष रुप से ध्यान दिया जाना चाहिए और इस तरह अंगना मा शिक्षा का यह कार्यक्रम के समापन दोपहर 1:00 बजे हुआ।

