टोनही के सन्देह में मूक बधिर ने की पड़ोसन कि हत्या,धरसीवां के सगुनी की घटना,आरोपी गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

टोनही के सन्देह में मूक बधिर ने की पड़ोसन कि हत्या,धरसीवां के सगुनी की घटना,आरोपी गिरफ्तार

 टोनही के सन्देह में मूक बधिर ने की पड़ोसन कि हत्या,धरसीवां के सगुनी की घटना,आरोपी गिरफ्तार*



सुरेन्द्र जैन /धरसीवां


टोनही के संदेह में मूक बधिर पड़ोसी ने अपनी ही पड़ोसन की गला दबाकर एवं ईंटा से मुंह पर वार कर हत्या कर दी पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया हैं।

    विवेचनाधिकारी लल्ला सिंह राजपूत ने बताया कि घटना सोमाबार मंगलवार की दरमियानी रात्रि 9 बजे की है मृतका श्रीमति  भानु सैन पति ओमप्रकाश सैन उम्र 28 निवासी सगुनी की हत्या की रिपोर्ट देर रात 11 बजे पुलिस को मिली पुलिस ने  तत्काल मौके पर पहुचकर मौका पंचनामा तैयार कर शव को पोस्ट मार्डम के लिए भेजकर पूंछताछ शुरू की ।

   *मूक बधिर ने ऐंसे की हत्या*

 हत्या के आरोपी पड़ोसी  अरुण साहू पिता गुहाराम साहू उम्र 35 से पूछताछ करने  पुलिस ने  रायपुर से मूक बधिर एक्सपर्ट  शैलेन्द्र मिश्रा को बुलाया जिसमे मूक बधिर ने बताया वह कुछ समय से हाथ पैर में दर्द से परेसान रहता था और उसे शक था कि पड़ोसन उस पर जादू टोना करती है इसी संदेह में उसने पड़ोसन को मारने की ठान ली और सोमवार की रात्रि करीब 9 बजे जब पड़ोसन घर से निकली तो वह उसे पीछे पीछे गया और खार में जाकर उसने पड़ोसन को पकड़कर उसका गला दबाया इस दौरान मृतका ने खुद को बचाने के प्रयास में आरोपी के हाथ मे काटा भी लेकिन आरोपी  अंततः पड़ोसन कि हत्या करने में कामयाब रहा

    पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्डम के बाद परिजनों को सौप दिया और हत्या के आरोपी मूक बधिर पड़ोसी को भादवि की धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads